Monday, February 2

Sports

बेन स्टोक्स ने बिना हेलमेट ई-स्कूटर चलाई, क्वींसलैंड के खेल मंत्री बोले ‘मूर्ख पॉमी क्रिकेटर’
Sports

बेन स्टोक्स ने बिना हेलमेट ई-स्कूटर चलाई, क्वींसलैंड के खेल मंत्री बोले ‘मूर्ख पॉमी क्रिकेटर’

नई दिल्ली: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स, तेज गेंदबाज मार्क वुड और विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मिथ ई-स्कूटर पर बिना हेलमेट घूमते हुए नजर आए। नियमों के बावजूद हुई लापरवाही क्वींसलैंड में आधिकारिक नियमों के अनुसार ई-स्कूटर चलाते समय साइकिल या टू-व्हीलर हेलमेट पहनना अनिवार्य है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने हेलमेट नहीं पहना, हालांकि उनके पास हेलमेट मौजूद था। स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की कि खिलाड़ियों पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। खेल मंत्री की कड़ी आलोचना क्वींसलैंड के खेल मंत्री टिम मैंडर ने खिलाड़ियों की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘मूर्ख पॉमी क्रिकेटर्स’ कहकर आलोचना की। उन्होंने कहा,"पॉमी क्रिकेटर्स ने जो किया वह बहुत गैर-जिम्मेदाराना थ...
रायपुर में दूसरे वनडे से पहले विराट-रोहित के नेट्स सत्र ने खींचा ध्यान
Sports

रायपुर में दूसरे वनडे से पहले विराट-रोहित के नेट्स सत्र ने खींचा ध्यान

रायपुर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में खेला जाएगा। मैच से पहले टीम इंडिया ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया, जहाँ दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा की मेहनत सबसे ज्यादा चर्चा में रही। कोहली ने थ्रो-डाउन विशेषज्ञों रघु और नुवान सेनेविरत्ने के खिलाफ अपने कुछ करारे प्रहार दिखाए। गेंद कई बार उनके बल्ले के करीब से निकल गई, लेकिन ज्यादातर मामलों में उन्होंने गेंद को शानदार तरीके से खेला। अभ्यास के बाद कोहली ने अपने दोनों बल्ले कंधों पर रखकर बिना कुछ बोले सीधे आगे बढ़ गए। दूसरी ओर, रोहित शर्मा ने नेट्स के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर से बातचीत की। उन्होंने थोड़ी देर रुकर गंभीर से टीम रणनीति और अभ्यास पर चर्चा की। कोहली और रोहित का यह अभ्यास सत्र टीम के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना। टीम के अन्य खिलाड़ियों में यशस्वी ...
3 साल बाद वापसी, शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी से BCCI को दिया जवाब, 7 गेंद में 4 विकेट लेकर किया धमाल
Sports

3 साल बाद वापसी, शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी से BCCI को दिया जवाब, 7 गेंद में 4 विकेट लेकर किया धमाल

नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में मुंबई ने असम को 98 रन से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। इस जीत में मुंबई के कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी ने छाया। सरफराज खान की तूफानी पारी असम के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बनाए। सरफराज खान ने 47 गेंद में शतक जमाया और अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए। शार्दुल ठाकुर का धमाकेदार प्रदर्शन मुंबई के लिए 221 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की टीम 19.1 ओवर में 122 रन पर ऑल आउट हो गई। शार्दुल ठाकुर ने 3 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए। शुरुआती 4 विकेट उन्होंने सिर्फ 7 गेंद में चटकाए। असम के कप्तान रियान पराग समेत कई अहम बल्लेबाज शार्दुल के शिकार बने। टीम इंडिया में लंबा इंतजार शार्दुल ठाकुर को भारत की टी20 और वनडे टीम मे...
एर्लिंग हालैंड ने प्रीमियर लीग में रचा इतिहास, सबसे तेज 100 गोल करने वाले बने खिलाड़ी
Sports

एर्लिंग हालैंड ने प्रीमियर लीग में रचा इतिहास, सबसे तेज 100 गोल करने वाले बने खिलाड़ी

नई दिल्ली: मैनचेस्टर सिटी के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड ने प्रीमियर लीग के इतिहास में एक अद्भुत रिकॉर्ड कायम किया। फुलहाम के खिलाफ मैच में गोल करते हुए उन्होंने केवल 111 मैचों में 100 गोल का कारनामा कर दिखाया और एलन शीयरर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शीयरर को इस उपलब्धि के लिए 124 मैच की जरूरत पड़ी थी। मैच का रोमांच क्रेवेन कॉटेज में खेले गए मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी ने फुलहम को 5-4 से हराया। सिटी के गोल्स में शामिल थे: हालैंड रेइन्डर्स फिल फोडेन (दो बार) सैंडर बर्गे का ओन गोल फुलहम ने इवोबी और चुकवुएजे के गोल से वापसी की कोशिश की, लेकिन खेल खत्म होने से पहले ग्वार्डियोल की रणनीति और गोल-लाइन पर क्लियरेंस ने मैनचेस्टर सिटी की बढ़त बचा ली। इस जीत के बाद सिटी 28 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि लीडर आर्सेनल से दो पॉइंट पीछे है। हालैंड ने क्या कहा? मैच के बाद ...
हार्दिक पंड्या ने आते ही बनाया रिकॉर्ड, धोनी-कोहली के खास क्लब में शामिल
Sports

हार्दिक पंड्या ने आते ही बनाया रिकॉर्ड, धोनी-कोहली के खास क्लब में शामिल

नई दिल्ली: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा vs पंजाब के मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया। दो महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने वाले हार्दिक ने सिर्फ 42 गेंदों में 77 रन बनाकर बड़ौदा को सात विकेट से जीत दिलाई। इस पारी में हार्दिक ने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। पंजाब ने 20 ओवर में 222 रन बनाए थे, जिसमें अभिषेक शर्मा के 19 गेंद में 50 रन शामिल थे। हार्दिक की पारी के दम पर बड़ौदा ने 19.1 ओवर में 224 रन बनाकर जीत दर्ज की। हार्दिक पंड्या का खास रिकॉर्ड इस पारी के साथ हार्दिक पंड्या भारत के लिए टी20 में 300 छक्के लगाने वाले आठवें खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले यह कारनामा रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, एमएस धोनी, केएल राहुल और सुरेश रैना कर चुके हैं। हार्दिक ने यह उपलब्धि 268 पारियों में हासिल की। गेंदबाजी में भी किया कमाल...
स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी 7 दिसंबर को? भाई ने साफ किया सच
Sports

स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी 7 दिसंबर को? भाई ने साफ किया सच

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी पिछले कुछ समय से चर्चा में बनी हुई है। पहले यह शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबियत खराब होने के कारण और पलाश मुच्छल के अस्पताल में होने की खबरों के चलते शादी टल गई। हाल ही में सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हुई कि अब शादी 7 दिसंबर को होने वाली है। लेकिन इस मामले में स्मृति मंधाना के भाई श्रवण मंधाना ने स्थिति साफ कर दी। उन्होंने कहा:"शादी की कोई नई तारीख तय नहीं की गई है। ऑनलाइन चल रही सारी बातें पूरी तरह झूठ हैं। फिलहाल शादी अभी भी टली हुई है।" स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों का रिलेशन काफी समय तक प्राइवेट रखा गया था। शादी की हल्दी और संगीत समारोह पहले ही आयोजित किए जा चुके थे, लेकिन शादी टलने के बाद स्मृति ने अपने ऑफिशियल इंस्...
रोहित शर्मा के 5 रिकॉर्ड, जिन्हें ‘वनडे किंग’ विराट कोहली भी नहीं तोड़ पाएंगे
Sports

रोहित शर्मा के 5 रिकॉर्ड, जिन्हें ‘वनडे किंग’ विराट कोहली भी नहीं तोड़ पाएंगे

नई दिल्ली: रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे वनडे क्रिकेट के निर्विवादित किंग हैं। लेकिन इसके बावजूद रोहित शर्मा के कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें कोहली कभी नहीं तोड़ पाएंगे। वर्तमान दौर के टॉप बल्लेबाजों में रोहित और कोहली को सबसे खतरनाक जोड़ी माना जाता है। दोनों का योगदान टीम इंडिया के लिए अनमोल है। हालांकि अब दोनों वनडे क्रिकेट से भी रिटायरमेंट की कगार पर हैं, फिर भी उनके बनाए गए रिकॉर्ड क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखे जाएंगे। रोहित शर्मा के 5 बेमिसाल रिकॉर्ड: वनडे में सबसे बड़ी भारतीय पारी:रोहित शर्मा ने 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 264 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। विराट कोहली का सबसे बड़ा स्कोर 183 रन है। वनडे में तीन दोहरे शतक:रोहित शर्मा दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने तीन बार दो...
क्रिकेट का प्लेबॉय जो बना प्रधानमंत्री: इमरान खान के 5 चर्चित लव अफेयर
Sports

क्रिकेट का प्लेबॉय जो बना प्रधानमंत्री: इमरान खान के 5 चर्चित लव अफेयर

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। 1992 में पाकिस्तान को अपना इकलौता वर्ल्ड कप दिलाने वाले इमरान खान की शुरुआती जिंदगी बेहद रंगीन और दिलचस्प रही। क्रिकेट पिच पर उनके शानदार प्रदर्शन की तरह ही उनका पर्सनल लाइफ भी हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहा। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान इमरान अपनी प्लेबॉय इमेज के लिए मशहूर थे। ब्रिटेन के नाइटक्लब्स और सोशल सर्कल में उनके अफेयर्स की खबरें रोजाना ब्रिटिश अखबारों में छाया करती थीं। बॉलीवुड और हॉलीवुड की अभिनेत्रियों से लेकर ब्रिटिश समाज की हस्तियों तक, कई नाम इमरान के अफेयर्स की सूची में शामिल रहे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उनके कम से कम पांच नाजायज बच्चे भी हैं, जिनमें से एक भारत में भी है और उसकी शादी हो चुकी है। शुरुआती जीवन और क्रिकेट कैरियर:...
SMAT 2025: इशान किशन शतक से चूके, सौराष्ट्र के गेंदबाजों की उड़ा दी धूल
Sports

SMAT 2025: इशान किशन शतक से चूके, सौराष्ट्र के गेंदबाजों की उड़ा दी धूल

अहमदाबाद: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में बल्लेबाजों का कहर लगातार जारी है। झारखंड के कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल स्टेडियम के ग्राउंड-बी पर सौराष्ट्र की गेंदबाजी को धूल चटा दी। इशान ने महज 50 गेंद में 93 रन की धुआंधार पारी खेली, लेकिन दुर्भाग्यवश शतक से सिर्फ 7 रन पीछे रह गए। चौकों-छक्कों से सजी विस्फोटक पारी इशान किशन ने अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के लगाए। शुरुआत से ही आक्रामक रहे किशन ने सौराष्ट्र के गेंदबाजों पर जमकर शॉट लगाए। जब इशान 49 गेंद में 93 रन पर थे, तब जयदेव उनादकट ने उन्हें रुचिर अहीर के हाथों कैच करा पारी का अंत किया। सीजन में रनों के लिहाज से तीसरे नंबर पर इस पारी के साथ इशान किशन SMAT 2025 में रनों के लिहाज से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। चार मैचों में उन्होंने 1 शतक और 1 फिफ्टी की मदद से कुल 217 रन बनाए हैं। उनसे...
Aus vs Eng Ashes 2025: पिंक बॉल टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की टीम, 3 गेंदबाजों के साथ उतरेगा मुकाबले में
Sports

Aus vs Eng Ashes 2025: पिंक बॉल टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की टीम, 3 गेंदबाजों के साथ उतरेगा मुकाबले में

ब्रिसबेन: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज का पहला टेस्ट केवल दो दिन में गंवाने के बाद इंग्लैंड अब ब्रिसबेन के गाबा में 3 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में अपनी किस्मत बदलने उतरेगा। यह मुकाबला डे-नाइट टेस्ट होगा और लाल बॉल की जगह पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जाएगा। टीम में बदलाव और रणनीति इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए मार्क वुड को बाहर किया और उनकी जगह विल जैक्स को शामिल किया। विल जैक्स ऑपनिंग बल्लेबाज हैं, लेकिन टीम की ओपनिंग पहले ही तय होने के कारण उन्हें लोअर-मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी होगी। विल जैक्स अब तक इंग्लैंड के लिए 2 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 89 रन बनाए हैं। जैक्स बल्लेबाजी के साथ-साथ कामचलाऊ गेंदबाजी भी कर सकते हैं। उनके फर्स्ट क्लास करियर में 4 शतक और 2591 रन हैं, साथ ही 49 विकेट भी हैं। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन जैक क्रॉली, ब...