टीम इंडिया की अंदर की कहानी: ड्रेसिंग रूम में बढ़ा तनाव, रोहित-कोहली गंभीर से नहीं कर रहे बात, BCCI की चिंता
नई दिल्ली: टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के हाथों क्लीन स्वीप के बाद टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में शानदार शुरुआत की। रांची में पहले वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल की। मैदान पर जीत की खुशी में सब कुछ सही लग रहा था, लेकिन टीम ड्रेसिंग रूम की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली और रोहित शर्मा की हेड कोच गौतम गंभीर के साथ बातचीत बेहद सीमित है। टीम ड्रेसिंग रूम में यह तनाव नई नहीं है, लेकिन अब यह चिंता का विषय बन गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई इस मामले पर गंभीर है और दूसरे वनडे मैच के दौरान रायपुर या तीसरे वनडे मैच में विशाखापत्तनम में इस विषय पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रही है।
रोहित-कोहली की जबरदस्त फॉर्म
हालांकि, मैदान पर रोहित और कोहली की बल्लेबाजी शानदार रही। रोहित ने 57 रन की अहम पारी खेली...









