चंदनगांव में तीन मंजिला मकान पर पुलिस की रेड अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़, मकान मालिक सहित तीन गिरफ्तार
शहर के चंदनगांव क्षेत्र में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर शाम कृष्णा टेकरी के पास स्थित एक तीन मंजिला भवन पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को दो युवक और दो युवतियाँ संदिग्ध स्थिति में मिले, जिसके बाद मकान मालिक सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेजने के आदेश दिए हैं, जबकि युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर समझाइश दी गई।
सूचनाओं पर हुई बड़ी कार्रवाई
टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि भवन मालिक अनिल द्विवेदी के 20 कमरों वाले इस मकान में लंबे समय से असामाजिक तत्वों का आना-जाना बढ़ा हुआ था। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर जब पुलिस ने दबिश दी, तो कमरे में बिना किसी वैध पहचान पत्र के मौजूद दो युवक-युवतियाँ मिलीं, जो छात्राएँ बताई जा रही हैं।
जांच में यह भी सामने आया कि मकान मालिक कमरे...









