Wednesday, February 4

State

‘2 दिसंबर तक गठबंधन बचाना चाहते हैं’: महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना में अनबन की अफवाहों के बीच रविंद्र चव्हाण का बड़ा बयान
Maharashtra, Politics, State

‘2 दिसंबर तक गठबंधन बचाना चाहते हैं’: महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना में अनबन की अफवाहों के बीच रविंद्र चव्हाण का बड़ा बयान

मुंबई: महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन को लेकर खटास की खबरें सामने आ रही हैं। यह तब हुआ जब शिवसेना विधायक निलेश राणे ने बीजेपी पर वोटरों को रिश्वत देने का आरोप लगाया। इस पर महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख रविंद्र चव्हाण ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे 2 दिसंबर तक गठबंधन को बचाना चाहते हैं। चव्हाण ने कहा, “मैं आरोपों का जवाब बाद में दूँगा, फिलहाल हमारी प्राथमिकता गठबंधन को बनाए रखना है।” दरअसल, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के विधायक निलेश राणे ने दावा किया कि कंकावली और मालवन नगर निकाय चुनावों से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वोटरों को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटे। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन के जरिए यह सब दर्ज किया है और पुलिस में FIR दर्ज करने की मांग की है। चव्हाण ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्षी खेमे में बेचैनी है और वे बस राजनीतिक खेल में घब...
झारखंड भूमि घोटाला मामला: हेमंत सोरेन अब सीजेएम कोर्ट में पेश होंगे, ED की शिकायत के बाद बढ़ी मुश्किलें
Jharkhand, State

झारखंड भूमि घोटाला मामला: हेमंत सोरेन अब सीजेएम कोर्ट में पेश होंगे, ED की शिकायत के बाद बढ़ी मुश्किलें

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ सीजेएम कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि समन जारी होने के बावजूद मुख्यमंत्री न तो ED की कार्रवाई में सहयोग कर रहे हैं और न ही अपने कार्यालय में पेश हो रहे हैं। ED ने कोर्ट को अवगत कराया है कि हेमंत सोरेन ने अब तक सवाल-जवाब से बचने का प्रयास किया है। शिकायत दर्ज होने के बाद कोर्ट ने आदेश दिया है कि मुख्यमंत्री सीजेएम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हों और अपना पक्ष रखें। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला झारखंड की राजनीति और प्रशासनिक छवि के लिए काफी संवेदनशील है। कोर्ट में पेश होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि हेमंत सोरेन ED की जांच में कितना सहयोग करते हैं। झारखंड भूमि घोटाला मामले में पहले भी कई उच्च अधिकारियों और राजनीतिक हस्तियों से पूछताछ हो चुकी ह...
IAS महांतेश बिलगी सड़क हादसे में मृत्यु: ड्राइवर पर रैश ड्राइविंग का केस दर्ज, अचानक स्टीयरिंग मोड़ना बना वजह
Karnataka, State

IAS महांतेश बिलगी सड़क हादसे में मृत्यु: ड्राइवर पर रैश ड्राइविंग का केस दर्ज, अचानक स्टीयरिंग मोड़ना बना वजह

बेंगलुरु। कर्नाटक के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी महांतेश बिलगी और उनके तीन रिश्तेदारों की मौत वाले सड़क हादसे में पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ रैश ड्राइविंग व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। 25 नवंबर को जवेगी तालुका में हुए इस हादसे की शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और अचानक स्टीयरिंग मोड़ने को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया गया है। तेज रफ्तार में कार पुलिया से भिड़कर पलटी कर्नाटक स्टेट मिनरल्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर महांतेश बिलगी अपने रिश्तेदारों के साथ रामदुर्ग जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, गाड़ी सड़क किनारे बनी एक पुलिया से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आईएएस अधिकारी के रिश्तेदार शंकर बिलगी और ईरन्ना बिलगी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महांतेश बिलगी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीसरे घायल रिश्तेदार की भी बुधवार सुबह उपचार के दौरान मृत्यु ...
राजस्थान को फिल्म डेस्टिनेशन हब बनाने की तैयारी, अक्षय कुमार से मुलाकात के बाद सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान
Rajasthan, State

राजस्थान को फिल्म डेस्टिनेशन हब बनाने की तैयारी, अक्षय कुमार से मुलाकात के बाद सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान

जयपुर। राजस्थान सरकार अब प्रदेश को फिल्म उद्योग के प्रमुख हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार से मुलाकात के बाद साफ कहा कि राज्य में फिल्म शूटिंग की प्रक्रियाओं को आसान बनाया जाएगा और सिंगल विंडो सिस्टम को और प्रभावी किया जाएगा, ताकि फिल्म निर्माण कंपनियों को हर स्तर पर सहयोग मिल सके। सीएम ने जताई मंशा — राजस्थान बनेगा प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के ऐतिहासिक किले, हवेलियां, रेगिस्तानी दृश्य, समृद्ध संस्कृति और विविध लोकेशन फिल्म जगत के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। सरकार की कोशिश है कि इन संभावनाओं को संगठित रूप में विकसित किया जाए, ताकि प्रदेश फिल्मकारों की पहली पसंद बन सके। सीएम ने बताया कि शूटिंग की अनुमति, सुरक्षा, प्रशासनिक सहयोग तथा अन्य औपचारिकताओं को सरल और ...
सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे अभिमन्यु की सादगी भरी शादी: सामूहिक विवाह सम्मेलन में डॉ. ईशिता संग लेंगे सात फेरे
Madhya Pradesh, State

सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे अभिमन्यु की सादगी भरी शादी: सामूहिक विवाह सम्मेलन में डॉ. ईशिता संग लेंगे सात फेरे

भोपाल/उज्जैन। जहां देशभर में नेताओं के बेटे-बेटियों की शादियां करोड़ों की भव्यता से सुर्खियां बटोरती हैं, वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्र‍ी मोहन यादव ने एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश की है। सीएम के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी 30 नवंबर को उज्जैन में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में होगी। खास बात यह है कि दूल्हा-दुल्हन दोनों डॉक्टर हैं और शादी का कार्ड भी पूरी तरह साधारण रखा गया है। सामूहिक विवाह में बेटे की शादी कर पेश की मिसाल सीएम मोहन यादव पहले भी अपने सादे जीवन और सरल आयोजनों को लेकर चर्चा में रहे हैं। बड़े बेटे की शादी भी बिना तामझाम सादे समारोह में की गई थी। अब छोटे बेटे अभिमन्यु की शादी भी सामूहिक विवाह सम्मेलन में करने का निर्णय समाज में सादगी, समानता और परंपरागत मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दे रहा है। उज्जैन में होने वाले इस आयोजन में कुल 21 जोड़े एक साथ सात फेरे ले...
श्रावस्ती दोहरा हत्याकांड: वकील सहित चार गिरफ्तार, दुकानों पर कब्जे की साजिश का खुलासा
State, Uttar Pradesh

श्रावस्ती दोहरा हत्याकांड: वकील सहित चार गिरफ्तार, दुकानों पर कब्जे की साजिश का खुलासा

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतक रोशन खां और उनकी पत्नी वसीला की हत्या मामले में पुलिस ने एक वकील सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि यह पूरी वारदात मृतक की बेशकीमती दुकानों पर कब्जा करने की सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। वकील ने रची साजिश, सौदा बना दोहरी हत्या की वजह पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में नसीब खां, हसीब खां उर्फ गुड्डू—जो रोशन खां की पहली पत्नी के बेटे हैं—तथा मुसीब खां, जो रोशन की दूसरी पत्नी वसीला का पहले पति से पुत्र है, शामिल हैं। चौथा आरोपी वकील प्रभाकर त्रिपाठी उर्फ रिंकू त्रिपाठी है, जिसे इस साजिश का मुख्य सूत्रधार बताया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि 4 अगस्त 2025 को रोशन खां ने इकौना कस्बे में स्थित अपनी दुकानों को रजिस्टर्...
सीएम योगी के साथ मंच साझा करते दिखे पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, गाजियाबाद की सियासत में बढ़ी हलचल
Politics, State, Uttar Pradesh

सीएम योगी के साथ मंच साझा करते दिखे पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, गाजियाबाद की सियासत में बढ़ी हलचल

गाजियाबाद की राजनीति में लंबे समय से सक्रियता से दूर रहे चार बार के पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद तोमर के एकाएक तेज होती गतिविधियों ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियां आगामी चुनावों के संदर्भ में बड़ा संकेत मानी जा रही हैं। योगी से बढ़ती नजदीकी और सियासी संदेश पिछले कुछ महीनों में तोमर लगातार सुर्खियों में रहे हैं। सितंबर में उन्होंने अपनी पुस्तक ‘भारत की स्वर्णाभा नरेंद्र मोदी’ के विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी को बुलाकर अपने राजनीतिक विरोधियों को चौंका दिया था। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भी उनकी खुलकर तारीफ की थी, जिसे तोमर की नई राजनीतिक पारी की शुरुआत माना गया। अब गुरुवार को मुरादनगर के तरुण सागरम तीर्थ में नवनिर्मित गुफा मंदिर के उद्घाटन समारोह में तोमर ने मुख्यमंत्री योगी के स्वागत और मंच व्यवस्था में महत्...
CIDCO की बड़ी सौगात: नवी मुंबई में रेडी-टू-मूव घर खरीदने का सुनहरा मौका, EWS खरीदारों को मिलेंगे 2.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी
Maharashtra, State

CIDCO की बड़ी सौगात: नवी मुंबई में रेडी-टू-मूव घर खरीदने का सुनहरा मौका, EWS खरीदारों को मिलेंगे 2.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी

नवी मुंबई में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए सिडको (CIDCO) ने इस बार बेहद खास तोहफा दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के खरीदारों के लिए पहली बार बिना लॉटरी वाली हाउसिंग स्कीम लॉन्च की गई है। इसके तहत कुल 4508 रेडी-टू-मूव फ्लैट्स ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि EWS वर्ग के खरीदारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 2.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। यानी घर खरीदने की लागत पहले की तुलना में काफी कम हो जाएगी। कहां-कहां मिल रहे रेडी-टू-मूव घर? सिडको की यह विशेष हाउसिंग स्कीम नवी मुंबई के पांच प्रमुख और विकसित इलाकों में लाई गई है—तलोजा, द्रोणागिरी, घनसोली, खारघर और कलंबोली।ये स्थान हाईवे, लोकल ट्रेन, मेट्रो और आगामी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेहतरीन तरीके से जुड़े हुए हैं। EW...
दूल्हा हो तो ऐसा! मुजफ्फरनगर में दूल्हे ने लौटाए ₹31 लाख का दहेज, कहा— “पिता की मेहनत की कमाई नहीं ले सकता”
State, Uttar Pradesh

दूल्हा हो तो ऐसा! मुजफ्फरनगर में दूल्हे ने लौटाए ₹31 लाख का दहेज, कहा— “पिता की मेहनत की कमाई नहीं ले सकता”

मुजफ्फरनगर, टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क: दहेज जैसी कुप्रथा के खिलाफ मुजफ्फरनगर में एक मिसाल कायम हुई है। शादी की तिलक रस्म के दौरान दूल्हे अवधेश राणा (26) ने दुल्हन पक्ष द्वारा दी जा रही ₹31 लाख की रकम ठुकराकर सिर्फ 1 रुपये का शगुन स्वीकार किया। उनका यह कदम समारोह में मौजूद सभी मेहमानों के लिए भावुक कर देने वाला था। तिलक में रखी 31 लाख की थाली, दूल्हे ने कहा— ‘इस पर मेरा हक नहीं’ दुल्हन अदिति सिंह (24) के पिता का कोविड महामारी के दौरान निधन हो गया था। परिवार ने अपनी क्षमता के अनुसार 31 लाख रुपये तिलक में देने के लिए जुटाए थे।रस्‍म के दौरान जैसे ही यह थाली दूल्हे के सामने रखी गई, अवधेश राणा ने सिर झुकाया, हाथ जोड़कर पैसे लौटा दिए और कहा “ये अदिति के पिताजी की जिंदगी भर की कमाई है। मेरा इस पर कोई हक नहीं है, मैं इसे नहीं ले सकता।” उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग कुछ पल के लिए स्तब...
कानपुर से विधायक सुरेंद्र मैथानी की बढ़ीं मुश्किलें, गैर-जमानती वारंट जारी—कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
Politics, State, Uttar Pradesh

कानपुर से विधायक सुरेंद्र मैथानी की बढ़ीं मुश्किलें, गैर-जमानती वारंट जारी—कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

कानपुर, नवभारत टाइम्स: कानपुर की स्थानीय अदालत ने गोविंद नगर से बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी के खिलाफ एक मामले में गवाही के लिए उपस्थित न होने पर गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया। जानकारी मिलते ही विधायक ने तत्काल कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। अदालत ने 20 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र पर वारंट निरस्त कर दिया और भविष्य में समय पर पेश होने की कड़ी चेतावनी दी। 2011 के सड़क हादसे से जुड़ा मामला यह मामला वर्ष 2011 का है, जब सुरेंद्र मैथानी ने स्वरूप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।रिपोर्ट के अनुसार उनके रिश्तेदार पुनीत मोहन ढिमरी, निवासी चमोली, उत्तराखंड, गीता नगर में रहते थे। पुनीत पेशे से इंजीनियर थे और टेम्पो की आगे की सीट पर बैठकर मालरोड जा रहे थे। बेनाझाबर स्थित आकाशवाणी कार्यालय के पास टेम्पो को जोरदार टक्कर मारी गई। गंभीर हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ...