Thursday, February 5

State

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी, यूपी में न्यूनतम तापमान में गिरावट, राजस्थान में बारिश का अलर्ट
Delhi (National Capital Territory), Natioanal, State

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी, यूपी में न्यूनतम तापमान में गिरावट, राजस्थान में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: देश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। आज (27 नवंबर) दिल्ली का मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह और शाम ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस होगी। साथ ही, बढ़ता प्रदूषण भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा भी छाए रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मौसम:उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट जारी है। कानपुर सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावन...
खंडवा: लव जिहाद आरोपी अरबाज शाह के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण किया ध्वस्त
Madhya Pradesh, State

खंडवा: लव जिहाद आरोपी अरबाज शाह के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण किया ध्वस्त

खंडवा जिले के हरसूद क्षेत्र में लव जिहाद के आरोपी अरबाज शाह के ठिकानों पर गुरुवार को बुलडोजर चलाया गया। अरबाज शाह फिलहाल जेल में बंद है। प्रशासन ने उसके और उसके चाचा आशिक शाह के मकानों को अवैध निर्माण मानते हुए राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त किया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में तनाव और जनता का आक्रोश बढ़ गया था। परिजनों के अनुसार, अरबाज शाह लंबे समय से युवती पर दोस्ती और शादी के लिए दबाव बना रहा था। लगातार मानसिक प्रताड़ना और धमकियों के कारण युवती ने 28 अक्टूबर को तनाव में आकर जहर खा लिया, और इलाज के दौरान 29 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। युवती की मौत के बाद हरसूद में भारी तनाव फैला था। लोगों ने हरसूद थाने के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने अरबाज शाह के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता ...
“क्या आपने गणना प्रपत्र भर दिया?”: आगरा DM घर-घर जाकर कर रहे मतदाता सूची अपडेट का अभियान
State, Uttar Pradesh

“क्या आपने गणना प्रपत्र भर दिया?”: आगरा DM घर-घर जाकर कर रहे मतदाता सूची अपडेट का अभियान

उत्तर प्रदेश के आगरा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से मैदान में उतर गया है। बुधवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने खुद घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की। डीएम के अचानक दरवाजा खटखटाने से कई लोग हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने मुस्कराते हुए पूछा, “क्या आपने अपना गणना प्रपत्र भर दिया है?” जिले में 36 लाख मतदाताओं के लिए प्रपत्र पहले ही वितरित किए जा चुके हैं, जिन्हें भरकर संबंधित बीएलओ द्वारा वापस लिया जा रहा है। डीएम ने बताया कि यह प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी आधार पर मतदाता सूची अद्यतन होगी और नए मतदाता जोड़े जाएंगे। डीएम बंगारी ने न्यू आगरा क्षेत्र के कई घरों का दौरा किया। सबसे पहले वे मकान नंबर D-44 में अभय मेहरा के घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अन्य मकानों पर भी जाकर निवासियों को सम...
खरगोन बाईपास का अचानक निरीक्षण: PWD मंत्री ने अधिकारियों पर बरसाई गाज, अधीक्षण यंत्री निलंबित
Madhya Pradesh, Politics, State

खरगोन बाईपास का अचानक निरीक्षण: PWD मंत्री ने अधिकारियों पर बरसाई गाज, अधीक्षण यंत्री निलंबित

मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने बुधवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-347 पर निर्माणाधीन खरगोन बाईपास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंभीर निर्माण खामियां सामने आने पर मंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण में मंत्री सिंह के साथ चीफ इंजीनियर बी.पी. बोरासी, इंदौर क्षेत्र के चीफ इंजीनियर सी.एस. खरत, चीफ इंजीनियर (भवन) सुरेंद्र राव गौरखेड़े और अधीक्षण यंत्री मयंक शुक्ला मौजूद थे। तकनीकी परीक्षण में बाईपास के चार स्थानों पर DBM की मोटाई मानक अनुसार मिली, लेकिन कॉम्पेक्शन असंतोषजनक पाया गया। शोल्डर पर प्रयुक्त पत्थर का आकार मानक 50 mm से बड़ा था, जो गुणवत्ताहीन निर्माण की ओर इशारा करता है। निर्माण सामग्री के सैंपल लेने के दौरान यह भी पता चला कि निर्धारित मापदंडों के अनुरूप बैग उपलब्ध नहीं थे। मंत...
मुजफ्फरपुर में पालतू बुलडॉग का जानलेवा हमला, चार साल की शिवानी की दर्दनाक मौत
Bihar, State

मुजफ्फरपुर में पालतू बुलडॉग का जानलेवा हमला, चार साल की शिवानी की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के मोहजमा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पालतू बुलडॉग ने चार वर्षीय बच्ची शिवानी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान बच्ची ने एसकेएमसीएच में दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना दिया है। जानकारी के अनुसार, शिवानी अपने भाई-बहनों के साथ देवी स्थान की ओर पूजा देखने जा रही थी। इसी दौरान गांव के एक दबंग परिवार का युवक अपने बुलडॉग को जंजीर से बांधकर घुमा रहा था, लेकिन अचानक जंजीर छूट गई और कुत्ता बेकाबू होकर बच्चों पर हमला कर दिया। दो बच्चे किसी तरह बच निकले, लेकिन बुलडॉग ने शिवानी को पकड़ लिया और उसके सिर से बाल और चमड़ी नोच ली, जिससे वह मौके पर बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची को आनन-फानन में पारू सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया। डॉक्टर...
सुल्तानपुर में नकाबपोश चोरों ने ATM लूटने की कोशिश, सड़क पर हलचल से भागे, वारदात CCTV में कैद
State, Uttar Pradesh

सुल्तानपुर में नकाबपोश चोरों ने ATM लूटने की कोशिश, सड़क पर हलचल से भागे, वारदात CCTV में कैद

सुल्तानपुर के गुप्तारगंज बाजार में नकाबपोश चोरों ने इंडिया वन ATM को निशाना बनाकर चोरी की कोशिश की, लेकिन वे नकदी निकालने में असफल रहे। घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 3 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, चोर कार में सवार होकर ATM के सामने रुके। उन्होंने पहले ATM के बाहरी गेट को तोड़ा और लॉकर का गेट तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद गैस कटर का इस्तेमाल किया, लेकिन नकदी निकालने में नाकाम रहे। इसी दौरान सड़क पर हलचल होने पर चोर गैस कटर और सिलेंडर छोड़कर कार में सवार होकर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद वे वापस आए, उपकरण कार में रखकर सुल्तानपुर की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। यह ATM गुप्तारगंज निवासी आशा देवी के मकान में लगा हुआ है और इसका संचालन अंकुर गुप्ता कर रहे हैं। सर्द रातों में बढ़ते अपराध के चलते जिल...
जयपुर में विवाद: JDA ने भगवान शिव को भेजा अतिक्रमण का नोटिस, 7 दिन में जवाब देने को कहा
Rajasthan, State

जयपुर में विवाद: JDA ने भगवान शिव को भेजा अतिक्रमण का नोटिस, 7 दिन में जवाब देने को कहा

राजधानी जयपुर के वैशाली नगर इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने यहां भगवान शिव मंदिर को ही अतिक्रमण का नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में मंदिर को 7 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में गहरा रोष फैल गया है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का मामला बन गया है। JDA के अनुसार, वैशाली नगर में सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव है। इस योजना के तहत मंदिर के परिसर को अतिक्रमण मानकर नोटिस जारी किया गया। नोटिस में कोर्ट के आदेश और जोन-7 के उपायुक्त द्वारा उपलब्ध PT सर्वे रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर की बाउंड्री सड़क सीमा के भीतर 1.59 मीटर तक पाई गई, जिसे अतिक्रमण माना गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नोटिस सीधे भगवान के नाम नहीं भेजा जाना चाहिए था। उनका कहना है कि इसे किसी समिति, ट्रस्ट या जिम्मेदार...
ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी, IAS संतोष वर्मा के खिलाफ रासुका की मांग
Politics, State, Uttar Pradesh

ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी, IAS संतोष वर्मा के खिलाफ रासुका की मांग

मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद हड़कंप मच गया है। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वर्मा के खिलाफ रासुका में केस दर्ज कराने के लिए लोनी कोतवाली में शिकायत दी है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने पुष्टि की कि पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी। विधायक गुर्जर ने कहा कि बेटियों के प्रति अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी केवल एक समाज नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटियों का अपमान है। उन्होंने कहा, "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता" – अर्थात जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। गुर्जर ने स्पष्ट किया कि नारी के सम्मान पर प्रहार करना, जातीय विद्वेष फैलाना और समाज में अराजकता पैदा करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संतोष वर्मा पहले भी जालसाजी...
झारखंड में ठंड का यू-टर्न: बर्फीली हवाओं से 24 घंटे में पारा 4°C लुढ़का, 10 जिलों का तापमान 10°C से नीचे
Jharkhand, State

झारखंड में ठंड का यू-टर्न: बर्फीली हवाओं से 24 घंटे में पारा 4°C लुढ़का, 10 जिलों का तापमान 10°C से नीचे

झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। हिमालय से आ रही तेज बर्फीली हवाओं के चलते राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और रात के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के 10 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। सिमडेगा सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, खूंटी में तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि ठंड का असर आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है। रांची में अगले कुछ दिनों का मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री और न्यूनतम 11-13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 30 नवंबर को रांची में होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट म...
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दरियादिली: रास्ते में मिली वृद्धा को गाड़ी में बैठाकर मंच तक ले गए साथ
Madhya Pradesh, State

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दरियादिली: रास्ते में मिली वृद्धा को गाड़ी में बैठाकर मंच तक ले गए साथ

शिवपुरी में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन एक अद्भुत और हृदयस्पर्शी दृश्य देखने को मिला। कथा स्थल की ओर जाते समय शास्त्री को रास्ते में एक बुजुर्ग महिला मिलीं। उनकी थकी-सी चाल और आंखों में कथा सुनने की गहरी श्रद्धा देखकर शास्त्री ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और बड़े स्नेह से महिला को सहारा देकर गाड़ी में बैठाया। कथा स्थल पहुँचने पर भी उन्होंने महिला का हाथ नहीं छोड़ा और आयोजक परिवार के साथ स्वयं उन्हें मंच तक ले गए। वहां महिला को आरती कराई गई और सम्मान स्वरूप गमछा पहनाया गया। यह दृश्य देख पूरा पंडाल भावुक हो उठा और उपस्थित भक्तगण शास्त्री की इस दरियादिली को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। कथा के दौरान शास्त्री ने देश के सांस्कृतिक पुनरुद्धार पर भी जोर दिया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि शिक्षा प्रणाली में संस्कृति और धर्मग्रंथों का अध्ययन अनिवार्य किया जाए। उनका...