Thursday, February 5

State

राजस्थान में डीएसपी भूराराम फिर सुर्खियों में, बीजेपी चीफ मदन राठौड़ की शादी का निमंत्रण बना सियासी चर्चा का केंद्र
Rajasthan, State

राजस्थान में डीएसपी भूराराम फिर सुर्खियों में, बीजेपी चीफ मदन राठौड़ की शादी का निमंत्रण बना सियासी चर्चा का केंद्र

जयपुर, संवाददाता:राजस्थान पुलिस के डीएसपी भूराराम खिलेरी एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में राज्य सरकार और पुलिस विभाग के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देकर तीन बार राहत पाने वाले डीएसपी भूराराम अब एक शादी के निमंत्रण कार्ड को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कार्ड ने प्रदेश की सियासत में नए संकेतों और संभावनाओं को लेकर चर्चा तेज कर दी है। दरअसल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के परिवार में 30 नवंबर को होने वाली शादी का निमंत्रण कार्ड डीएसपी भूराराम को भेजा गया है। कार्ड पर प्रेषक के तौर पर स्वयं मदन राठौड़ का नाम दर्ज है। कार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं, जिसके बाद राजनीतिक विश्लेषक और आम लोग तरह-तरह की व्याख्याएं कर रहे हैं। कई यूजर और राजनीतिक जानकार इसे प्रदेश की बदलती राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देख...
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कानपुर के दो डॉक्टर और पैथोलॉजी मैनेजर से 5 करोड़ की ठगी, क्लोनिंग ऐप बना जाल
State, Uttar Pradesh

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कानपुर के दो डॉक्टर और पैथोलॉजी मैनेजर से 5 करोड़ की ठगी, क्लोनिंग ऐप बना जाल

कानपुर, संवाददाता:साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर कानपुर के दो डॉक्टरों और एक पैथोलॉजी मैनेजर से करीब पाँच करोड़ रुपये हड़प लिए। आरोपी खुद को शेयर बाजार का अधिकृत सलाहकार बताकर पीड़ितों के मोबाइल में क्लोनिंग ऐप डाउनलोड कराते रहे और धीरे-धीरे करोड़ों रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर ठगों के खातों की जांच शुरू कर दी है। आजाद नगर निवासी एक डॉक्टर ने बताया कि तीन सितंबर 2025 को उन्हें वॉट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सेबी पंजीकृत शेयर मार्केट सलाहकार बताया और दावा किया कि उसकी कंपनी 10 से 15 प्रतिशत कम दाम पर शेयर और आईपीओ उपलब्ध कराती है। पीड़ित को ‘लंच क्लब H49’ नाम के वॉट्सऐप ग्रुप से जोड़ा गया, जिसमें कथित तौर पर शेयर बाजार के टिप्स दिए जाते थे। कुछ दिनों बाद ठगों ने डॉक्टर को वेंचुरा ट्रेडिंग ऐप के जरिए निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा मि...
सैफई में यादव परिवार की शानदार शादी, अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव के पैर छूकर बटोरीं सुर्खियां
State, Uttar Pradesh

सैफई में यादव परिवार की शानदार शादी, अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव के पैर छूकर बटोरीं सुर्खियां

लखनऊ/इटावा, विशेष प्रतिनिधि:सैफई में 24 नवंबर को आयोजित यादव परिवार के पारंपरिक विवाह समारोह ने राजनीतिक हलकों से लेकर सोशल मीडिया तक खूब चर्चा बटोरी। समाजवादी पार्टी संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल यादव के पुत्र आर्यन यादव का विवाह लद्दाख की सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता सेरिंग के साथ संपन्न हुआ। भव्य और पारंपरिक रस्मों के बीच पूरा यादव परिवार एकजुट दिखाई दिया। समारोह में सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ मौजूद रहे, वहीं छोटे भाई प्रतीक यादव अपनी पत्नी अपर्णा यादव और बेटी संग पहुंचे। शादी समारोह की सबसे चर्चित झलक उस समय देखने को मिली जब यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने मंच पर पहुंचकर अपने जेठ अखिलेश यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। प्रतीक यादव ने भी बड़े भाई का आशीर्वाद प्राप्त किया। परिवार के बीच यह...
3000 मौतों का गुनाहगार कौन? 42 साल बाद खुलीं नेल्ली नरसंहार की दो रिपोर्टें, असम में कांग्रेस घिरी
Assam, Politics, State

3000 मौतों का गुनाहगार कौन? 42 साल बाद खुलीं नेल्ली नरसंहार की दो रिपोर्टें, असम में कांग्रेस घिरी

असम की हिमंत बिस्व सरमा सरकार ने राज्य विधानसभा में नेल्ली नरसंहार से जुड़ी दो अहम जांच रिपोर्टों को सार्वजनिक कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। 1983 के विधानसभा चुनावों के दौरान हुए इस भयावह नरसंहार में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1,800 लोग मारे गए थे, जबकि गैर-सरकारी रिपोर्टों में यह संख्या 3,000 तक बताई गई। मरने वालों में अधिकांश बंगाली भाषी मुसलमान थे। सरकार द्वारा पेश की गई टी.पी. तिवारी आयोग और जस्टिस टी.यू. मेहता आयोग की रिपोर्टों के निष्कर्ष एक-दूसरे के विपरीत हैं। तिवारी आयोग ने जहां तत्कालीन कांग्रेस सरकार और चुनाव कराने के फैसले को जिम्मेदार नहीं माना, वहीं मेहता आयोग ने सीधे तौर पर इंदिरा गांधी सरकार के चुनाव कराने के निर्णय को नरसंहार की वजह बताया। आंदोलन, तनाव और चुनाव का फैसला 1979 से 1985 के बीच असम में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर बड़ा आंदोलन चला। असमिया संगठनों—AASU और A...
ऑपरेशन क्लीन के तहत बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1589 लीटर अवैध शराब नष्ट
State, Uttar Pradesh

ऑपरेशन क्लीन के तहत बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1589 लीटर अवैध शराब नष्ट

बलिया, संवाददाताअवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए बलिया पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर साल 2022 और 2023 में जब्त की गई कुल 1589 लीटर अवैध शराब को ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत नष्ट कर दिया गया। थाना परिसर में गहरा गड्ढा खोदकर देशी और अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर की निगरानी में यह कार्रवाई संपन्न हुई। अधिकारियों के अनुसार, नष्ट की गई शराब में 1094 लीटर देशी और 495 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल थी। यह शराब 77 पुराने आबकारी मुकदमों में बरामद की गई थी। इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, तहसीलदार सदर, जिला आबकारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष हितेश कुमार, हेड मुहर्रिर लक्ष्मीकांत पाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही ग्राम थुम्...
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 14 यात्री गंभीर घायल; क्षमता से अधिक सवारियों के कारण हादसा
State, Uttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 14 यात्री गंभीर घायल; क्षमता से अधिक सवारियों के कारण हादसा

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से वाराणसी जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 60 यात्री सवार थे। हादसे में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि बस एक्सप्रेसवे से नीचे नहीं गिरी, वरना जनहानि अधिक हो सकती थी। ओवरलोडिंग बना हादसे की वजह पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। ओवरलोडिंग के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पता...
‘प्रधानमंत्री बिल्कुल सही बोल रहे हैं…’ संविधान को लेकर पीएम मोदी से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की अपील
Politics, State, Uttar Pradesh

‘प्रधानमंत्री बिल्कुल सही बोल रहे हैं…’ संविधान को लेकर पीएम मोदी से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की अपील

संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को लिखे गए पत्र पर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया दी है। सांसद मसूद ने प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुरक्षित रखने की अपील की। पीएम मोदी ने क्या कहा? प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में लिखा कि भारत का संविधान सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले नागरिकों को भी सर्वोच्च सेवाओं और पदों में योगदान करने का अवसर देता है। उन्होंने संविधान के प्रति अपनी श्रद्धा और संसद में काम करने के अनुभव साझा करते हुए कहा कि संविधान ने अनगिनत लोगों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की शक्ति दी है। इमरान मसूद बोले— "प्रधानमंत्री सही बात कह रहे हैं" पीएम के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान मसूद ने कहा "प्रधानमंत्री जी जो बात बोल रहे हैं वह निश्चित रूप से बहुत सही और व...
पुरानी संस्कृति और मॉडर्न साइंस का संगम है सनातन धर्म: श्री श्री रविशंकर
Karnataka, State

पुरानी संस्कृति और मॉडर्न साइंस का संगम है सनातन धर्म: श्री श्री रविशंकर

आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने कहा कि सनातन धर्म की वास्तविक शक्ति उसकी प्राचीन परंपराओं और आधुनिक विज्ञान के संतुलन में निहित है। बेंगलुरु से सटे जिगनी–हरोहल्ली रोड स्थित इंदलवाड़ी गांव में आयोजित एक विशाल सत्संग में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रकृति संरक्षण और जीवन मूल्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा,"मॉडर्न साइंस और पुरानी संस्कृति का मेल ही सनातन धर्म की नींव है। जमीन, भाषा, मिट्टी और पानी की रक्षा करना हम सबका फर्ज है।" योग है हर समस्या का समाधान गुरुदेव ने बढ़ती शारीरिक और मानसिक बीमारियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तनाव, गुस्सा और अवसाद जैसी समस्याओं का समाधान योग और मेडिटेशन के माध्यम से संभव है। उन्होंने कहा,"गुस्सा हमें कमजोर बनाता है। जीवन में मजबूत इरादा और संतुलन बनाने के लिए योग और मेडिटेशन जरूरी है।" उ...
अलीगढ़ में शराबियों की गली में पहुँचे SSP, पूछा– “तुम कौन हो?” जवाब मिला– “तुम्हारे जिले का SSP हूं”, नशा उतरा, भाग खड़े हुए शराबी
State, Uttar Pradesh

अलीगढ़ में शराबियों की गली में पहुँचे SSP, पूछा– “तुम कौन हो?” जवाब मिला– “तुम्हारे जिले का SSP हूं”, नशा उतरा, भाग खड़े हुए शराबी

अलीगढ़ में मंगलवार रात उस समय बड़ा हंगामा मच गया, जब जिले के SSP नीरज जादौन अचानक सिविल ड्रेस में शराबियों की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुँचे। तस्वीर महल चौराहे के पास स्थित 20 फीट चौड़ी गली में रोजाना खुलेआम शराब परोसे जाने और बवाल होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी पर कार्रवाई के लिए SSP बिना किसी सूचना के मौके पर पहुँच गए। जैसे ही SSP ने वहां शराब पी रहे लोगों से पूछताछ शुरू की, शराबियों ने उल्टे उन्हें हड़काते हुए पूछ लिया"तू कौन है?" इस पर SSP नीरज जादौन ने शांत लेकिन सख्त लहजे में जवाब दिया"तुम्हारे जिले का SSP हूं।" यह सुनते ही मौके पर मौजूद शराबियों के होश उड़ गए। कई लोगों ने तत्काल अपनी बोतलें और गिलास वहीं छोड़ दिए और भागना शुरू कर दिया। SSP ने तुरंत पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया। इलाके में हड़कंप, छह गिरफ्तार सूचना मिलते ही पुलिस की भारी फोर्स मौके पर पहुँची ...
महाराष्ट्र के 92 लाख किसानों के खातों में फिर आएंगे 2-2 हजार, पीएम-किसान के बाद ‘नमो शेतकरी’ की सौगात
Maharashtra, Politics, State

महाराष्ट्र के 92 लाख किसानों के खातों में फिर आएंगे 2-2 हजार, पीएम-किसान के बाद ‘नमो शेतकरी’ की सौगात

मुंबई, 26 नवम्बर 2025: महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य के किसानों के लिए एक और बड़ी सौगात दी है। ‘नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना’ के तहत राज्य के 92,84,720 किसानों के खातों में हर 3 महीने में 2-2 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जाएंगे। यह योजना पीएम किसान सम्मान निधि के लाभ के अलावा किसानों को अतिरिक्त आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई है। योजना का उद्देश्य और लाभ:‘नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना’ का मकसद छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाना और खेती से जुड़े खर्चों में मदद करना है। योजना के तहत हर साल कुल 6000 रुपये की राशि तीन किस्तों में भेजी जाती है। साथ ही, पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को पहले से ही सालाना 6000 रुपये मिलते हैं। यानी, दोनों योजनाओं से किसानों को सालाना कुल 12,000 रुपये की सहायता प्राप्त होगी। पात्रता: महाराष्ट्र का निवासी होना अनिवार्य। 1 फरवरी 2019 तक...