शाहाबाद को चाहिए एयरपोर्ट, NDA की बड़ी जीत के बाद बढ़ी उम्मीदें उपेंद्र कुशवाहा से
बक्सर/सासाराम: शाहाबाद क्षेत्र – जिसमें सासाराम, बक्सर, कैमूर और भोजपुर शामिल हैं – लंबे समय से अपने हवाई अड्डे का इंतजार कर रहा है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि हवाई संपर्क के अभाव में विकास धीमा रह गया है। पूरे उत्तर बिहार में पटना, दरभंगा और पूर्णिया जैसे हवाई अड्डों के विकास के बावजूद शाहाबाद विमानन मानचित्र से गायब है।
इस बार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 22 में से 19 सीटें जीतकर इस क्षेत्र में राजनीतिक मजबूती दिखाई है। अब लोगों की उम्मीदें आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और नवनिर्वाचित विधायक स्नेहलता कुशवाहा पर बढ़ गई हैं।
जनसभा में जोरदार मांगरविवार को सासाराम में आयोजित जनसभा में स्थानीय व्यापारी प्रभात कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा और विधायक स्नेहलता कुशवाहा से सुयारा में हवाई अड्डा स्थापित करने का आग्रह किया। उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जिले के अधिकारियों द्वारा मास्टर प्लान तैयार...









