डीएमई पर गलत दिशा में दौड़ी वैन, शॉर्टकट ने ली युवक की जान; दो गंभीर, चालक गिरफ्तार
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर लापरवाही और शॉर्टकट की मानसिकता ने एक परिवार को उजाड़ दिया। गलत दिशा से आ रही ओमनी वैन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चला रहे अमन चौधरी (43) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल होकर आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ गए हैं।
घटना शनिवार देर रात काला पत्थर क्षेत्र के पास आम्रपाली विलेज के सामने हुई। मूलरूप से बिहार के वैशाली निवासी अमन चौधरी ग्रेटर नोएडा के चिपियाना बुजुर्ग में परिवार के साथ रहते थे और टीन शेड लगाने का काम करते थे। वह अपने साथियों जितेंद्र कुमार (40) और सोनू कुमार (38) के साथ बाइक से दिल्ली से चिपियाना लौट रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही ओमनी वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। ट...









