बिहार चुनाव में विपक्ष की करारी हार, इंडी गठबंधन में विकल्प की तलाश तेज
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी महागठबंधन की करारी हार ने राष्ट्रीय स्तर पर इंडी गठबंधन में खलबली मचा दी है। गठबंधन में शामिल दल अब अपने अलग रास्ते अपनाने पर विचार करने लगे हैं। आलोचना और नाराजगी का केंद्र कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी बन चुके हैं।
शिवसेना (यूबीटी) का मोर्चा:महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पिछली हार झेल चुकी शिवसेना (यूबीटी) ने बिहार चुनाव में भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, "(इंडी गठबंधन की स्थिति पर) जब हम भंडारे में जाते हैं तो खाना खत्म हो जाता है, बाहर आते हैं तो चप्पल गायब हो जाती है। नाच नहीं पा रहे और आंगन-छत टेढ़ी हैं। हमारा दुख कम क्यों नहीं होता?" उनका यह बयान और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आम आदमी पार्टी की चेतावनी:बिहार में अलग चुनाव लड़ने वाली आप ने भी गठबंधन की स्थिति पर चिंता जताई। ...









