बिहार में नीतीश–NDA की बंपर जीत के बाद मंत्रिमंडल में परफेक्ट सोशल इंजीनियरिंग हर वर्ग, हर क्षेत्र को मिली हिस्सेदारी – समझिए पूरी रणनीति
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में लौटी NDA सरकार ने मंत्रिमंडल गठन में सोशल इंजीनियरिंग का ऐसा संतुलित समीकरण पेश किया है, जो राजनीतिक संदेश भी दे रहा है और सियासी गणित भी मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी हाईकमान ने यह सुनिश्चित किया कि प्रतिनिधित्व में “जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” के मंत्र का पूरी तरह पालन हो।
महिलाओं को प्राथमिकता – तीन मंत्री, एक मजबूत संदेश
नीतीश कुमार ने फिर साबित किया कि उनकी राजनीति में “आधी आबादी” सबसे अहम है।पहले चरण में ही तीन महिला मंत्रियों को शामिल किया गया—
लेशी सिंह (JDU)
रमा निषाद (BJP)
श्रेयसी सिंह (BJP)
चौथी महिला मंत्री भी बन सकती थीं, यदि स्नेहलता ने अंतिम समय में अपने पुत्र को मंत्री बनाने का निर्णय न लिया होता। फिर भी यह नियुक्तियां स्पष्ट करती हैं कि महिलाओं को सत्ता...









