Wednesday, February 4

State

देश का पहला रेड सिग्नल फ्री शहर: कोटा बना ट्रैफिक मैनेजमेंट का मॉडल
Rajasthan, State

देश का पहला रेड सिग्नल फ्री शहर: कोटा बना ट्रैफिक मैनेजमेंट का मॉडल

कोटा (राजस्थान): कभी ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझने वाला कोटा अब देश का पहला रेड-ग्रीन सिग्नल फ्री शहर बन गया है। 2022 में यह उपलब्धि हासिल करने के बाद कोटा ने न केवल भारत, बल्कि दुनिया को भी स्मूथ ट्रैफिक मैनेजमेंट का संदेश दिया। भूटान की राजधानी थिंपू के बाद कोटा दुनिया का दूसरा ऐसा शहर है जिसने यह मॉडल अपनाया। स्मार्ट ट्रैफिक और अर्बन प्लानिंग:तत्कालीन यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में शहर के चौराहों को अंडरपास, ओवरब्रिज और रिंग रोड नेटवर्क से बदलकर ग्रेड सेपरेटेड इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट लागू किया गया। अब शहर में ट्रैफिक बिना किसी रुकावट के बहता है। देश-दुनिया के विशेषज्ञ इस अनूठे मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं। मुख्य परियोजनाएँ: गोबरिया बावड़ी अंडरपास-ओवर ब्रिज: 31.50 करोड़ की लागत से बनाया गया। यहां भारी ट्रक और इंडस्ट्रियल एरिया होने के कारण ट्रैफि...
गंजा गंगाधर का ‘शक्तिमान’ वाकया: विग पहनकर करता था वारदात, पुलिस ने जेल में ठूंस दिया
State, Uttar Pradesh

गंजा गंगाधर का ‘शक्तिमान’ वाकया: विग पहनकर करता था वारदात, पुलिस ने जेल में ठूंस दिया

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो सिर पर बाल न होने का फायदा उठाकर वारदात करता और इसके बाद विग पहनकर पुलिस को चकमा देता था। सीसीटीवी फुटेज में उसके दो अलग-अलग रूप होने के कारण पुलिस उसे लंबे समय तक पहचान नहीं पाती थी। पुलिस मुठभेड़ में हुई गिरफ्तारी:एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी जितेंद्र को दनकौर रोड पर बिजलीघर के पास बाइक पर सवार दो अन्य लोगों के साथ चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस रुकने का इशारा करने पर उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया। वारदातों का खुलासा:जितेंद्र मैनपुरी का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, खोखे, चोरी की बाइक, नकदी और विग बरामद किया। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि जितेंद्र ने अपने सिर पर बाल न होने का फायदा उठाकर कई राज्यों...
‘महाराज ने महाराज’ से दक्षिणा मांगी, सिंधिया बोले – आदेश मानना होगा
Madhya Pradesh, State

‘महाराज ने महाराज’ से दक्षिणा मांगी, सिंधिया बोले – आदेश मानना होगा

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में श्रीमद् भागवत कथा के मंच पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। भागवत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने केंद्रीय मंत्री से दक्षिणा में 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा की मांग की, जिस पर सिंधिया ने हाथ जोड़कर कहा कि यह निवेदन नहीं, बल्कि उनका आदेश है, जिसे पूरा करना ही होगा। शास्त्री ने कहा कि शिवपुरी का अर्थ ही 'शिव की नगरी' है, इसलिए यहां एक विशाल शिव प्रतिमा होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि यह मूर्ति किसी पर्वत पर स्थापित की जाए, जिसे 'कैलाश पर्वत' नाम दिया जाए। इसके साथ ही वहां एक आध्यात्मिक केंद्र और द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापित किए जाएं। इससे न केवल आस्था बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “शिवपुरी को भगवामय होना चाहिए और यह जगह हर साल सावन क...
राबड़ी आवास विवाद: अड़ना भारी पड़ सकता है, लालू यादव की गिरफ्तारी की याद ताजा
Bihar, State

राबड़ी आवास विवाद: अड़ना भारी पड़ सकता है, लालू यादव की गिरफ्तारी की याद ताजा

पटना: बिहार की राजनीति में आरजेडी और उसके नेताओं के इर्द-गिर्द हमेशा चर्चाओं का माहौल बना रहता है। अब राबड़ी देवी के आवास को खाली कराने के नोटिस को लेकर फिर वही स्थिति बनती दिख रही है, जो कभी लालू यादव के चारा घोटाले के समय हुई थी। सीबीआई ने लालू यादव की गिरफ्तारी के लिए उस समय सेना की मदद मांगी थी। तत्कालीन संयुक्त निदेशक उपेन विश्वास ने बताया कि जब वे पटना में जांच करने पहुंचे तो लालू यादव के समर्थक जांच को प्रभावित करने में जुटे थे। उसी तरह, अब राबड़ी देवी के पुराने बंगले को खाली कराने के नोटिस पर आरजेडी के नेता और समर्थक सरकार को दबाव बनाने में जुटे हैं। आरजेडी समर्थकों की हरकतें पार्टी के लिए अक्सर मुश्किलें खड़ी करती रही हैं। हाल ही संपन्न विधानसभा चुनाव में भी गायकों और उनके गीतों पर उछलते समर्थकों के कारण आरजेडी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। 2010 में 22 सीटों से लेकर 2015 में 80...
बुलंदशहर में पॉटरी फैक्टरी सील, तीन ड्रम ‘काला तेल’ जब्त: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
State, Uttar Pradesh

बुलंदशहर में पॉटरी फैक्टरी सील, तीन ड्रम ‘काला तेल’ जब्त: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच बुलंदशहर प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। प्रदूषण नियंत्रण को लेकर गुरुवार देर शाम खुर्जा पॉटरी क्षेत्र में बड़ी छापेमारी की गई। इस दौरान शांति देवी सिरेमिक पॉटरी में पर्यावरण के लिए बेहद नुकसानदायक प्रतिबंधित काला तेल इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ। भट्टियों में इसी काले तेल से चीनी मिट्टी के बर्तन पकाए जा रहे थे। पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने फैक्टरी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। छापेमारी टीम का नेतृत्व खुर्जा तहसीलदार सचिन कुमार ने किया। नेहरुपुर चुंगी स्थित इस यूनिट में जांच के दौरान टीम को तीन ड्रम काला तेल मिला, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। तहसीलदार ने बताया कि यह तेल जलने पर अत्यधिक जहरीला धुआँ छोड़ता है, जो वायु प्रदूषण को खतरनाक स्तर तक बढ़ा देता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी हालत में प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों...
दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा मस्जिद के पीछे खेत में छिपाया था 2,600 किलो अमोनियम नाइट्रेट, प्रोफेसर मुज़म्मिल के दो और ठिकाने उजागर
Punjab & Hariyana, State

दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा मस्जिद के पीछे खेत में छिपाया था 2,600 किलो अमोनियम नाइट्रेट, प्रोफेसर मुज़म्मिल के दो और ठिकाने उजागर

दिल्ली में 10 नवंबर को हुए आतंकी हमले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को नए-नए राज मिलते जा रहे हैं। अल-फलाह यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मुज़म्मिल अहमद से जुड़े दो और गुप्त ठिकानों का खुलासा हुआ है। मुज़म्मिल पर कारों में लगाए जाने वाले IED तैयार करने और करीब 2,600 किलो अमोनियम नाइट्रेट खरीदने का गंभीर आरोप है। मस्जिद के पीछे खेत में छिपाकर रखा था विस्फोटक सामग्री जांच में सामने आया कि मुज़म्मिल ने यूनिवर्सिटी परिसर से सटी एक मस्जिद के पीछे स्थित खेत में बने शेड को किराये पर लिया था।उसने शेड मालिक को झूठा बहाना दिया कि उसे बस कुछ सामान रखने की जगह चाहिए।लेकिन उसने वहां भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट को पूरे 12 दिनों तक छुपाकर रखा। जब शेड मालिक को चोरी या किसी गलत गतिविधि का शक हुआ, तो मुज़म्मिल ने बड़ा कदम उठाया और पूरा केमिकल स्टॉक वहां से हटा दिया। ...
खोरी जमालपुर में किराये पर लिया था गुप्त घर जांच में एक और खुलासा हुआ है
Punjab & Hariyana, State

खोरी जमालपुर में किराये पर लिया था गुप्त घर जांच में एक और खुलासा हुआ है

मुज़म्मिल ने जुलाई में खोरी जमालपुर इलाके में एक तीन कमरों का मकान किराये पर लिया था। यह मकान गांव के पूर्व सरपंच जुम्मा की प्लास्टिक यूनिट की दूसरी मंजिल पर है।किराया—8,000 रुपये प्रति माह मकान मालिक से कहा गया कि वह “कश्मीर से फल मंगाकर सप्लाई का काम शुरू करना चाहता है”, लेकिन NIA जांच में पता चला कि इस घर का उपयोग विस्फोटक तैयार करने की गतिविधियों के लिए किया जाता था। डॉ. शाहिन शाहिद भी आती थी साथ मुज़म्मिल अक्सर इस घर में आता था और उसके साथ डॉक्टर शाहिन शाहिद भी आती थी।पहले उसने उसे रिश्तेदार बताया, लेकिन NIA पूछताछ में खुलासा किया कि शाहिन उसकी पत्नी है। तीन महीनों तक यहां सक्रिय रहने के बाद मुज़म्मिल अचानक यह मकान छोड़कर गायब हो गया। हाल ही में NIA उसे लेकर फिर इस मकान पर पहुंची और पूर्व सरपंच के परिवार से उसके आने-जाने, संदिग्ध गतिविधियों और साथ आने वाले लोगों के बारे...
बिहार चुनाव में करारी हार के बाद दिल्ली में कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बवाल दो उम्मीदवारों के बीच तीखी नोकझोंक, ‘मुंह में गोली मार दूंगा’ तक पहुंची बात
Bihar, Politics, State

बिहार चुनाव में करारी हार के बाद दिल्ली में कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बवाल दो उम्मीदवारों के बीच तीखी नोकझोंक, ‘मुंह में गोली मार दूंगा’ तक पहुंची बात

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली के इंदिरा भवन में सभी 61 उम्मीदवारों की समीक्षा बैठक बुलाई। चुनावी हार के कारणों पर चर्चा के लिए आयोजित यह बैठक अचानक गरमा गई और दो उम्मीदवारों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। दो कैंडिडेट भिड़े, गाली-गलौच और धमकी तक पहुंचा मामला सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान वैशाली सीट के कांग्रेस उम्मीदवार इंजीनियर संजीव और पूर्णिया के उम्मीदवार जितेंद्र यादव के बीच बहस छिड़ गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए। तीखी नोकझोंक के बीच एक क्षण ऐसा भी आया जब इंजीनियर संजीव ने जितेंद्र यादव को कथित तौर पर धमकी दी—“मुंह में गोली मार दूंगा!” ये घटनाक्रम तब हुआ जब राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सभा में मौजूद नहीं थे। हालांकि कांग्रेस ने इस पूरी घटना ...
वेबसाइट पर मौजूद, जमीन पर गायब… नोएडा का ‘महामाया तकनीकी विश्वविद्यालय’ फर्जी निकला डाक विभाग परेशान, जांच टीम भी लौटी खाली हाथ
State, Uttar Pradesh

वेबसाइट पर मौजूद, जमीन पर गायब… नोएडा का ‘महामाया तकनीकी विश्वविद्यालय’ फर्जी निकला डाक विभाग परेशान, जांच टीम भी लौटी खाली हाथ

नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर में वर्षों से महामाया तकनीकी विश्वविद्यालय के नाम पर एक फर्जी संस्थान संचालित हो रहा है, जिसके नाम पर डाक विभाग को लगातार पत्र तो मिलते हैं, लेकिन असलियत में यह संस्थान कहीं मौजूद ही नहीं है। दाखिले, परीक्षा और नौकरी से जुड़े सैकड़ों पत्र हर महीने डाकघर पहुंचते हैं, लेकिन कर्मचारी इन्हें सही जगह खोज कर पहुंचाने में असमर्थ रहते हैं। थक-हारकर वे यह डाक वापस भेजने वालों को लौटा देते हैं। यूजीसी की फर्जी यूनिवर्सिटियों की लिस्ट में शामिल पिछले महीने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देशभर की 22 फर्जी यूनिवर्सिटियों की सूची जारी की थी, जिसमें उत्तर प्रदेश की चार यूनिवर्सिटियां शामिल हैं। इन्हीं में नोएडा का महामाया तकनीकी विश्वविद्यालय भी दर्ज है। लिस्ट जारी होने के बाद प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा निदेशालय से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। ...
धनबाद में 10वीं के छात्र की सनसनीखेज हत्या ईस्ट बस्ताकोला में मिला 15 वर्षीय नीतीश का शव, लोहा चोरी विवाद में हत्या की आशंका
Jharkhand, State

धनबाद में 10वीं के छात्र की सनसनीखेज हत्या ईस्ट बस्ताकोला में मिला 15 वर्षीय नीतीश का शव, लोहा चोरी विवाद में हत्या की आशंका

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में धनसार और झरिया थाना क्षेत्रों की सीमा पर स्थित ईस्ट बस्ताकोला इलाके में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। 15 वर्षीय छात्र नीतीश कुमार का शव बिजली के खंभे के नीचे संदिग्ध हालात में मिला। उसके सिर पर गहरे घाव के निशान थे, जिससे साफ संकेत मिलता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। ■ सिर पर गंभीर चोट, पत्थरों से कुचलने का शक स्थानीय लोगों ने सुबह जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस के मुताबिक नीतीश के सिर पर कई गंभीर चोटें मिली हैं, जो किसी भारी वस्तु से वार किए जाने की ओर इशारा करती हैं। इससे यह आशंका मजबूत होती है कि अपराधियों ने उसे पत्थरों या किसी अन्य कठोर वस्तु से पीटकर मौत के घाट उतारा है। ■ लोहा चोरी विवाद में हत्या की कड़ी मौके पर पहुंचे डीएसपी नौशाद आलम ने बताया कि प्रारंभ...