Wednesday, February 4

State

कर्नाटक में सत्ता की रस्साकशी: सीएम की कुर्सी किसके पास जाएगी? सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार — जानिए कांग्रेस के पास अभी कितने विधायक
Karnataka, Politics, State

कर्नाटक में सत्ता की रस्साकशी: सीएम की कुर्सी किसके पास जाएगी? सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार — जानिए कांग्रेस के पास अभी कितने विधायक

बेंगलुरु। कर्नाटक में सत्ता के शीर्ष पद को लेकर कांग्रेस के भीतर चल रहा संघर्ष अब चरम पर पहुंच चुका है। 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद बने ढाई-ढाई साल वाले फॉर्मूले के अनुसार अब मुख्यमंत्री पद डीके शिवकुमार को सौंपने की चर्चा जोर पकड़ रही है। वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया साफ शब्दों में कह चुके हैं कि जनता ने उन्हें पूरे पांच साल का जनादेश दिया है। दोनों गुटों के समर्थक विधायकों की बयानबाजी से माहौल और गर्म हो गया है। ■ कांग्रेस के पास कितने विधायक हैं? 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में 135 सीटें जीती थीं।बाद के उपचुनावों में दो और सीटें जीतने के बाद कांग्रेस की कुल संख्या 137 विधायक हो गई।यानी सत्ता का गणित फिलहाल कांग्रेस के पक्ष में है और मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम फैसला विधायक दल और हाईकमान—दोनों पर निर्भर करता है। दूसरी तरफ बीजेपी...
रिश्वत लेते ही रंगे हाथ पकड़ा गया आरक्षक लोकायुक्त को ‘चकमा’ देकर फरार भागते समय छूट गई जैकेट, कार भी जब्त — तलाश में जुटी पुलिस
Madhya Pradesh, State

रिश्वत लेते ही रंगे हाथ पकड़ा गया आरक्षक लोकायुक्त को ‘चकमा’ देकर फरार भागते समय छूट गई जैकेट, कार भी जब्त — तलाश में जुटी पुलिस

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में गुरुवार देर रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां रिश्वत लेते ही लोकायुक्त टीम के हत्थे चढ़ा पुलिस आरक्षक पंकज यादव गिरफ्त से निकलकर फरार हो गया। आरोपी मौके से इतनी तेजी से भागा कि उसकी जैकेट—जिसमें 12 हजार रुपये की रिश्वत की रकम रखी थी—लोकायुक्त के हाथ में ही रह गई। आरोपी की कार भी मौके से जब्त कर ली गई है। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। ■ कलेक्टरेट परिसर में हुई कार्रवाई लोकायुक्त सागर टीम ने शिकायत के आधार पर टीकमगढ़ कलेक्टरेट परिसर में रात करीब 11 बजे आरक्षक पंकज यादव को रंगे हाथ पकड़ा। पंकज यादव टीकमगढ़ कोतवाली में पदस्थ है। कार्रवाई के दौरान जैसे ही टीम ने उसे हिरासत में लिया, आरोपी अचानक हाथ छुड़ाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। उसके भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ■ ₹20,000 की रि...
कर्नाटक में सीएम कुर्सी की जंग में मठों की एंट्री, बढ़ा जातिगत तनाव कांग्रेस का अंदरूनी विवाद अब सार्वजनिक संघर्ष में तब्दील
Karnataka, Politics, State

कर्नाटक में सीएम कुर्सी की जंग में मठों की एंट्री, बढ़ा जातिगत तनाव कांग्रेस का अंदरूनी विवाद अब सार्वजनिक संघर्ष में तब्दील

बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री बदलने की उठी सरगर्मी अब जातिगत टकराव के नए दौर में प्रवेश करती दिखाई दे रही है। उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच पावर ट्रांसफर को लेकर चल रही मौन खींचतान में अब अलग-अलग मठों के प्रमुख खुले मैदान में उतर आए हैं। धार्मिक गुरुओं की इस हस्तक्षेप ने राजनीतिक मुद्दे को सीधा जातिगत पहचान और समुदाय आधारित समर्थन की दिशाओं में मोड़ दिया है। ■ वोक्कालिगा मठ का खुला समर्थन—‘डीके शिवकुमार को सीएम बनना चाहिए’ हसन जिले में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में वोक्कालिगा महासंस्थान के प्रमुख श्री निर्मलानंदनाथ स्वामीजी ने साफ शब्दों में कहा कि डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वोक्कालिगा समुदाय ने राज्य को कई बड़े नेता दिए हैं और डीकेएस की मेहनत व संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें कार्यकाल के बचे...
पूर्व MLC के एनसीआर मेडिकल कॉलेज में ED की रेड, वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच
State, Uttar Pradesh

पूर्व MLC के एनसीआर मेडिकल कॉलेज में ED की रेड, वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच

मेरठ: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर स्थित एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अचानक छापेमारी ने कॉलेज परिसर में हड़कंप मचा दिया। यह कार्रवाई पूर्व MLC डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल से जुड़े संस्थान में हुई। सूत्रों के अनुसार, ED की टीम ने कॉलेज में प्रवेश करते ही पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। खरखौदा पुलिस और सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। मुख्य द्वार और अन्य रास्तों को बंद कर दिया गया और किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। टीम ने कॉलेज के वित्तीय रिकॉर्ड, एडमिशन दस्तावेज, फंडिंग पैटर्न और पिछले वर्षों के आर्थिक लेन-देन की बारीकी से जांच शुरू की। कॉलेज प्रशासन के कुछ अधिकारियों से भी मौके पर पूछताछ की गई। यह पहली बार नहीं है जब एनसीआर मेडिकल कॉलेज ED की रडार पर आया है। लगभग तीन महीने पहले भी इसी संस्थान और पूर्व MLC डॉक्टर...
गाजियाबाद में दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बुजुर्ग दंपती पर चाकू से हमला
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद में दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बुजुर्ग दंपती पर चाकू से हमला

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के कविनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े एक बदमाश ने बुजुर्ग दंपती के घर में घुसकर लूट का प्रयास किया। जब दंपती ने इसका विरोध किया, तो बदमाश ने दोनों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर आए, लेकिन बदमाश बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। घटना एफ-ब्लॉक, कविनगर में हुई, जहां 72 वर्षीय नरेंद्र शर्मा अपनी पत्नी मधु शर्मा के साथ रहते हैं। वह डीटीसी से रिटायर्ड अधिकारी हैं। घटना के समय घर पर केवल दंपती ही थे। नौकरानी के जाने के 15 मिनट बाद पीछे से एक बदमाश घुस आया। उसने पानी मांगकर महिला को किचन में बुलाया और इस दौरान बुजुर्ग को बांध दिया। मधु शर्मा ने पति को बंधा देख चिल्लाना शुरू किया। इससे गुस्साए बदमाश ने दोनों पर चाकू से हमला किया। घटना के बाद बदमाश ने बाहर से कुंडी लगाकर भागने की कोशिश की। पड़ोसियों ...
36 साल बाद फरार हत्यारा पकड़ा: अब्दुल रहीम बना प्रदीप सक्सेना गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

36 साल बाद फरार हत्यारा पकड़ा: अब्दुल रहीम बना प्रदीप सक्सेना गिरफ्तार

बरेली: 1987 में अपने भाई संजीव सक्सेना की हत्या करने वाले प्रदीप सक्सेना को पुलिस ने 36 साल बाद अरेस्ट कर लिया। अदालत ने उस मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन 1989 में पेरोल पर छूटने के बाद वह जेल वापस नहीं आया। पुलिस उसे लंबे समय तक तलाशती रही। प्रदीप ने मुरादाबाद में अपना हुलिया और मजहब बदल लिया और खुद को अब्दुल रहीम उर्फ सक्सेना के नाम से पेश किया। वह ट्रांसपोर्ट नगर में ड्राइवरी करता था और लोगों को मुसलमान बताता था। हाल ही में हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि चार सप्ताह के भीतर प्रदीप को हाजिर किया जाए। बरेली के पते पर वह नहीं मिला, लेकिन सुराग मुरादाबाद पहुंचा। पुलिस टीम ने वहां जांच की और पहचान की कि वह वही फरार हत्यारा है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपी को डेलापीर मंडी से गिरफ्तार किया गया। अब्दुल रहीम उर्फ प्रदीप सक्सेना को पकड़ने के बाद आगे की विधिक का...
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 10 लाख महिलाओं का आशीर्वाद, DBT के जरिए पहुंचाए 10 हजार रुपये
Bihar, Politics, State

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 10 लाख महिलाओं का आशीर्वाद, DBT के जरिए पहुंचाए 10 हजार रुपये

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर किए। इस दौरान महिलाओं ने सीएम को दिल से धन्यवाद दिया और उन्हें 'मुख्यमंत्री भइया' कहकर आशीर्वाद दिया। सुमित्रा देवी, बेतिया:बेतिया की तौलाहा पंचायत की सुमित्रा देवी ने कहा, “मुख्यमंत्री भइया के प्रणाम। हमें यह 10 हजार रुपये मिलकर किराना की दुकान खोलने में मदद मिली। मेरी बेटी मैट्रिक में फर्स्ट आई, उसके लिए भी यह राशि उपयोगी रही। पति ने जीविका से लोन लेकर 50 हजार रुपये में नया व्यवसाय शुरू किया। बुजुर्गों के इलाज में भी मदद मिली।” फूलन कुमारी, भागलपुर:भागलपुर की फूलन कुमारी ने कहा, “आपके नेतृत्व में महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। जीविका योजना से हमें निर्णय लेने का हक मिला। इस योजना के पैसे और लोन से मैंने कपड़े की दुकान खोली और अब परिवार का जीवन बेहतर चल रहा है।...
कोटा में एक्सप्रेस-वे पर भीषण बस हादसा: दो ड्राइवरों की मौत, 8 यात्री घायल
Rajasthan, State

कोटा में एक्सप्रेस-वे पर भीषण बस हादसा: दो ड्राइवरों की मौत, 8 यात्री घायल

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से इंदौर जा रही स्लीपर कोच बस अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमें बस के दोनों ड्राइवरों की मौत हो गई और 8 यात्री घायल हो गए। हादसे के समय बस में कुल 42 यात्री सवार थे। यह हादसा कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र के अरंखेडा गांव के पास परालिया के पास हुआ। बस सुबह लगभग 4:30 बजे अपने से आगे चल रहे वाहन से टकराई। बस ड्राइवर साइड से क्षतिग्रस्त हुई और एक ड्राइवर का शव बस के कबाड़ में फंस गया, जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मृतकों की पहचान गिरिराज रैबारी (40) और श्याम सुंदर सेन के रूप में हुई है। चीख-पुकार और घायलों का इलाजहादसे के समय बस में अधिकांश यात्री सो रहे थे। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। एक्सप्रेस-वे पेट्रोलिंग हेल्पलाइन और कैथून थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को कोटा न्यू मेडि...
IAS संतोष वर्मा का विवादित बयान: डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने कहा—’विकृत मानसिकता का प्रतीक’
Madhya Pradesh, Politics, State

IAS संतोष वर्मा का विवादित बयान: डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने कहा—’विकृत मानसिकता का प्रतीक’

भोपाल: 'ब्राह्मण की बेटी दान में चाहिए' जैसे विवादित बयान के चार दिन बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने पहली बार खुलकर IAS संतोष वर्मा के खिलाफ प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे विकृत मानसिकता का प्रतीक बताया और कहा कि यह आपत्तिजनक टिप्पणी समाज में अनावश्यक विभाजन पैदा करने वाली है। डिप्टी CM ने अपने X हैंडल पर लिखा कि उच्च पद पर बैठे किसी अधिकारी द्वारा बहन-बेटियों को लेकर की गई टिप्पणी न केवल समाज में सौहार्द को ठेस पहुंचाती है बल्कि प्रशासनिक गरिमा पर भी प्रश्न उठाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं पर ऐसी टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। सरकार ने दी चेतावनीराजेंद्र शुक्ल ने कहा कि सरकार ने IAS वर्मा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। यदि संतोष वर्मा द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर विरोध,...
बलरामपुर: महिला कांस्टेबल को जबरन रंग लगाने पर 3 सिपाही निलंबित, नौकरी जाने का भी खतरा
State, Uttar Pradesh

बलरामपुर: महिला कांस्टेबल को जबरन रंग लगाने पर 3 सिपाही निलंबित, नौकरी जाने का भी खतरा

गोरखपुर: होली के अवसर पर महिला कांस्टेबल को जबरन रंग लगाने का मामला तीन पुलिसकर्मियों के लिए भारी पड़ गया। एडीजी जोन गोरखपुर अशोक जैन के निर्देश पर एसपी बलरामपुर ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही तीन सदस्सीय विभागीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है, जिससे स्थायी बर्खास्तगी की संभावना भी जताई जा रही है। यह घटना 15 मार्च 2025 को बलरामपुर थाने में तैनात आरक्षी अमित कुमार, पन्नेलाल और शैलेंद्र कुमार द्वारा हुई थी। आरोप है कि उन्होंने अपनी महिला सहकर्मी को बिना अनुमति के जबरन रंग लगाया। महिला कांस्टेबल ने तुरंत इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की, जिसके बाद महिला सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई के आदेश दिए गए। जांच रिपोर्ट तैयार और कार्रवाई तेजनवंबर 2025 में जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट एडीजी जोन गोरखपुर को सौंपी गई। इसके तुरंत बाद एडी...