घाटशिला उपचुनाव की रंजिश में हमला! उप-मुखिया के पति पर जानलेवा वार, बीजेपी जिला महामंत्री समेत कई पर FIR
जमशेदपुर/घाटशिला। झारखंड के घाटशिला उपचुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्र में चुनावी तनाव हिंसा में बदल गया। उलदा पंचायत की उप-मुखिया आशा रानी महतो के पति तारापद महतो पर मंगलवार रात एक शादी समारोह के दौरान जानलेवा हमला किए जाने का आरोप सामने आया है। मामले में बीजेपी जिला महामंत्री हराधन सिंह सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार जेएमएम उम्मीदवार सोमेश सोरेन ने उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 38 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। इसी हार के बाद रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।
लात-घूंसों से की गई पिटाई, हालत नाजुक
मंगलवार देर रात तारापद महतो पर कुछ लोगों ने कथित रूप से लात-घूंसों से हमला कर दिया। गंभीर स्थिति में उन्हें ग्रामीणों की मदद से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। बुधवार सुबह घर लौटने ...









