Thursday, February 5

State

सुबह की सैर पर निकले सीएम धामी, जनता से मिले, नैना देवी मंदिर में किया निरीक्षण, रास्ते में खुद बनाई चाय
State, Uttarakhand

सुबह की सैर पर निकले सीएम धामी, जनता से मिले, नैना देवी मंदिर में किया निरीक्षण, रास्ते में खुद बनाई चाय

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता से मुलाकात की और सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। आम लोगों की तरह सड़कों पर घूमते हुए सीएम धामी अचानक बाजार क्षेत्र में पहुंच गए, जहाँ उन्होंने न केवल लोगों से बातचीत की बल्कि एक चाय की दुकान पर रुककर स्वयं चाय भी बनाई। उनके इस सरल और सहज अंदाज से लोग काफी उत्साहित दिखाई दिए। सीएम धामी सुबह-सुबह मल्लीताल खारी बाजार से होते हुए नैना देवी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मानस खंड माला मिशन के तहत मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण और रख-रखाव कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की जानकारी भी अधिकारियों से ली। खारी बाजार में दीवारों पर बनाई जा रही म्यूरल आर्ट ने भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। दीवारों पर उत्तराखंड की पारंपरिक ...
शादी से पहले प्रेमी संग फरार हुई युवती, लाखों रुपये और गहने लेकर हुई गायब, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार
State, Uttar Pradesh

शादी से पहले प्रेमी संग फरार हुई युवती, लाखों रुपये और गहने लेकर हुई गायब, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार

ग्रेटर नोएडा। आगामी विवाह की तैयारियों में डूबे परिवार पर उस समय मानो पहाड़ टूट पड़ा जब शादी से ठीक एक हफ्ते पहले उनकी बेटी अचानक घर से गायब हो गई। मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 30 नवंबर को निर्धारित शादी से पहले युवती अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। आरोप है कि युवती जाते समय घर से 2 लाख 80 हजार रुपये नकद और कीमती गहने भी साथ ले गई। पीड़िता के पिता ने गांव के ही युवक रोहित पर उनकी बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन का कहना है कि वे कई महीनों से शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके हैं और कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो चुकी थी। ऐसे में बेटी के अचानक लापता होने से परिवार सदमे में है और सामाजिक तथा आर्थ...
महाराष्ट्र चुनाव हार के बाद MVA में भगदड़, महायुति को बड़ा फायदा
Maharashtra, Politics, State

महाराष्ट्र चुनाव हार के बाद MVA में भगदड़, महायुति को बड़ा फायदा

43 रनर-अप उम्मीदवारों ने बदला पाला, BJP सबसे बड़े लाभार्थी मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार के एक साल बाद विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) गंभीर राजनीतिक संकट से जूझ रही है। चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे इसके 43 उम्मीदवार सत्ताधारी महायुति गठबंधन में शामिल हो चुके हैं। इनमें से सर्वाधिक 26 नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) में पहुंचे हैं, जबकि 13 अजित पवार की एनसीपी और 7 एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए हैं। इसके अलावा तीन निर्दलीय और पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (PWP) का एक उम्मीदवार भी सत्ता पक्ष में जा चुका है। महायुति की भारी जीत के बाद बढ़ा दायरा 2024 के विधानसभा चुनाव में महायुति ने 288 में से 235 सीटों पर कब्जा जमाया था। बीजेपी को 132, शिंदे की शिवसेना को 57 और एनसीपी (अजित पवार) को 41 सीटें मिली थीं। वहीं MVA केवल 50 सीटों पर सिमट गया था। इनमें शिवसेना (UBT) को 2...
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बदल रहा है मसूरी एक्सप्रेस का नंबर, 28 जनवरी से लागू होंगे नए नियम
State, Uttarakhand

यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बदल रहा है मसूरी एक्सप्रेस का नंबर, 28 जनवरी से लागू होंगे नए नियम

देहरादून/दिल्ली। दिल्ली से देहरादून के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर रेलवे ने मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन के नंबर में बदलाव करने का फैसला लिया है। नया नंबर अगले साल जनवरी से लागू हो जाएगा। रेलवे ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, इसलिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों को अब नई जानकारी के आधार पर टिकट बुकिंग और अन्य सुविधाएं लेनी होंगी। क्या बदला है? जानें नई डिटेल उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार वर्तमान में चल रही ट्रेन संख्या— 14042 देहरादून–दिल्ली मसूरी एक्सप्रेसअब 28 जनवरी 2026 से नए नंबर 14342 के रूप में संचालित होगी। 14041 दिल्ली–देहरादून मसूरी एक्सप्रेसइसका नंबर 29 जनवरी 2026 से बदलकर 14341 कर दिया जाएगा। यानी मसूरी एक्सप्रेस के अप और डाउन दोनों नंबरों में बदलाव लागू होगा। समय स...
SIR ड्यूटी के दबाव में गई शिक्षक की जान? बरेली में हार्ट अटैक से BLO की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
Politics, State, Uttar Pradesh

SIR ड्यूटी के दबाव में गई शिक्षक की जान? बरेली में हार्ट अटैक से BLO की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

बरेली। उत्तर प्रदेश में चल रही एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के बीच बीएलओ पर बढ़ते कार्यभार और दबाव को लेकर चिंताजनक हालात सामने आ रहे हैं। जहां गोंडा में एक बीएलओ ने आत्महत्या कर ली, वहीं बरेली में बुधवार को ड्यूटी के दौरान ही एक बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद शिक्षा और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, भोजीपुरा ब्लॉक के परधौली गांव प्राथमिक विद्यालय में तैनात 47 वर्षीय शिक्षक और बीएलओ सर्वेश कुमार गंगवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों—डीएम अविनाश सिंह, एडीएम सदर प्रमोद कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। "काम का बहुत दबाव था" – परिवार का आरोप मृतक के बड़े भाई योगेश गंगवार, जो स्वयं शिक्षक और सुपरवाइजर...
मैप की गलती ने बढ़ाई मुश्किल: तंग गलियों से होते हुए दलदल में जा फंसी Nexon, देखते ही देखते धू-धूकर जल गई कार
State, Uttar Pradesh

मैप की गलती ने बढ़ाई मुश्किल: तंग गलियों से होते हुए दलदल में जा फंसी Nexon, देखते ही देखते धू-धूकर जल गई कार

हरदोई। दिल्ली से आए एक युवक के लिए गूगल मैप पर रास्ता पूछना भारी पड़ गया। मैप के निर्देशों का पालन करते हुए उसकी कार तंग गलियों से गुजरकर सीधे एक तालाब के दलदल में जा फंसी। बाहर निकलने की कोशिश के दौरान कार में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में Nexon XL कार धू-धूकर जलकर राख हो गई। कार में रखा कीमती सामान भी बचाया नहीं जा सका। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली निवासी राजेंद्र साहनी अपनी मामी से मिलने हरदोई आए थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह न्यू सिविल लाइंस में रहने वाले एक दोस्त के घर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने गूगल मैप पर लोकेशन डाली और बताए गए मार्ग पर चलते गए। मैप उन्हें तंग और संकरी गलियों से निकालते हुए एक तालाब के किनारे पहुंचा गया, जहां दलदल होने के कारण कार फंस गई। राजेंद्र ने कई बार बैक गियर लगाकर कार को निकालने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान कार से धुआं उठने लगा। पीछे खड़े लोग...
‘OBC वोटर नहीं काटे तो हो जाओगे सस्पेंड’ – SIR ड्यूटी पर जान देने वाले BLO के परिजनों के गंभीर आरोप, प्रशासन में हड़कंप
Politics, State, Uttar Pradesh

‘OBC वोटर नहीं काटे तो हो जाओगे सस्पेंड’ – SIR ड्यूटी पर जान देने वाले BLO के परिजनों के गंभीर आरोप, प्रशासन में हड़कंप

जौनपुर/गोंडा। SIR कार्य में तैनात बीएलओ विपिन यादव की आत्महत्या के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि विपिन पर मतदाता सूची से ओबीसी वोटरों के नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा न करने पर उन्हें सस्पेंड करने और पुलिस भेजकर घर से उठवा लेने तक की धमकी दी जा रही थी। गोंडा में तैनात सहायक अध्यापक और BLO विपिन यादव मूल रूप से जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव के निवासी थे। मंगलवार को उन्होंने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया। देर रात जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार और मातम का माहौल फैल गया। गांव में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही और किसी को भी इस दुखद घटना पर विश्वास नहीं हो पा रहा था। परिजनों का आरोप है कि SIR कार्य के दौरान विपिन पर लगातार अनावश्यक दबाव डाला जा रहा थ...
120 बहादुर देखने पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- BJP सरकार में सीमाएं सिकुड़ रहीं, चीन हमारी खुशहाली में रुकावट
Politics, State, Uttar Pradesh

120 बहादुर देखने पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- BJP सरकार में सीमाएं सिकुड़ रहीं, चीन हमारी खुशहाली में रुकावट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म ‘120 बहादुर’ देखने लखनऊ के शहीद पथ स्थित प्लासियो मॉल पहुंचे। फिल्म देखने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में भारतीय सेना की वीरता का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार पर भारत की सीमाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। अखिलेश यादव ने कहा कि “रेजांग ला युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अद्भुत साहस और शौर्य का परिचय दिया था। दुनिया की सबसे बहादुर आर्मी हमारी भारतीय सेना है। यह फिल्म युवाओं को देशभक्ति और सैनिकों के बलिदान का संदेश देती है, इसलिए नई पीढ़ी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।” उन्होंने रेजांग ला युद्ध में लड़ने वाली अहीर कंपनी का उल्लेख करते हुए कहा कि गुड़गांव, हरियाणा और रेवाड़ी क्षेत्र के अहीर आज भी इस ऐतिहासिक युद्ध पर गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को इस गौरवशाली...
जंग लगा पोल गिरा, होनहार खिलाड़ी की मौत… सांसद फंड बेकार पड़ा, जिम्मेदारी किसकी? हरियाणा में बड़ा सवाल
Punjab & Hariyana, State

जंग लगा पोल गिरा, होनहार खिलाड़ी की मौत… सांसद फंड बेकार पड़ा, जिम्मेदारी किसकी? हरियाणा में बड़ा सवाल

चंडीगढ़/रोहतक, 26 नवंबर।खिलाड़ियों की भूमि कहलाने वाले हरियाणा में 16 वर्षीय नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की दर्दनाक मौत ने खेल सुविधाओं की बदहाल स्थिति और प्रशासनिक लापरवाही को बेनकाब कर दिया है। रोहतक के लखनमाजरा स्थित स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान जंग लगा बास्केटबॉल पोल गिरने से हार्दिक की मौत हो गई। घटना के बाद खेल जगत और आम लोगों में भारी आक्रोश है। अब यह सवाल उठ रहा है कि जब सांसद निधि से 18.5 लाख रुपये जारी किए जा चुके थे, तो मरम्मत क्यों नहीं कराई गई? हादसा कैसे हुआ? मंगलवार को हार्दिक डंक की प्रैक्टिस कर रहा था। जैसे ही वह पोल से लटका, जंग लगा लोहे का पूरा स्ट्रक्चर धड़ाम से गिर पड़ा और रिम सीधा उसकी छाती में जा लगा। दोस्तों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सांसद दीपेंद...
संविधान का अनादर बाबा साहेब का अपमान, लोकतंत्र के मूल्यों की आत्मा… सीएम योगी का बड़ा बयान
Politics, State, Uttar Pradesh

संविधान का अनादर बाबा साहेब का अपमान, लोकतंत्र के मूल्यों की आत्मा… सीएम योगी का बड़ा बयान

लखनऊ, 26 नवंबर।संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान के सम्मान और नागरिक कर्तव्यों पर जोर देते हुए कहा कि “भारत के संविधान का अपमान करना बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान है।” उन्होंने कहा कि संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि कर्तव्यों का पवित्र संकल्प भी है। संविधान की महत्ता पर जोर सीएम योगी ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे समावेशी संविधान है, जिसने लागू होने के पहले ही दिन हर वयस्क नागरिक को वोट देने का अधिकार दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नागरिक चाहे किसी भी जाति, क्षेत्र, धर्म या पूजा पद्धति से जुड़ा हो, उसे वोट के अधिकार का समान अवसर प्राप्त है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को स्मरण कराया कि जब कोई व्यक्ति अपने कर्तव्यों को भूलकर केवल अधिक...