बालाघाट में चौंकाने वाली वारदात: चांदी के विवाद में भाई ने बहन की कुल्हाड़ी से की हत्या, पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की
बालाघाट (मध्य प्रदेश), 26 नवंबर।बालाघाट जिले के मठारी गांव में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां चांदी के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपनी सगी बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और सूत्रों के अनुसार वह गिरफ्त के बेहद करीब है।
विवाद बना खूनी वारदात की वजह
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका सोनवतीबाई धुर्वे (42) ने करीब 10–12 साल पहले अपने भाई पंचू परते को चांदी दी थी, जिसे उसने बेच दिया था। इसके बाद से सोनवती लगातार अपने पैसे वापस मांग रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।सोमवार रात बहन द्वारा पैसे मांगने पर आरोपी भड़क गया और गुस्से में उसने कुल्हाड़ी उठाकर बहन की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरो...









