Thursday, February 5

State

मुंबई: जन्मदिन की पार्टी में दोस्तों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया कॉलेज छात्र, 5 गिरफ्तार
Crime, Maharashtra, State

मुंबई: जन्मदिन की पार्टी में दोस्तों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया कॉलेज छात्र, 5 गिरफ्तार

मुंबई (कुर्ला): मुंबई के कुर्ला इलाके में जन्मदिन की पार्टी के दौरान 21 वर्षीय कॉलेज छात्र अब्दुल रहमान खान को उसके दोस्तों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इस जघन्य घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को अब्दुल को उसके दोस्तों में से एक ने फोन करके मिलने बुलाया। जब छात्र वहां पहुंचा, तो उसके पांच दोस्तों ने मिलकर केक काटा और फिर उस पर अंडे और पत्थर फेंकने लगे। इसके बाद मुख्य आरोपी अयाज मलिक ने अपने स्कूटर में रखे पेट्रोल की बोतल निकाली और छात्र पर डाल दी। छात्र के बार-बार मना करने के बावजूद, आरोपी ने लाइटर से आग लगा दी। आग लगने के बाद अब्दुल चिल्लाते हुए वॉचमैन केबिन की ओर भागा और मदद के लिए कहा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। छात्र के चेहरे, हाथों और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर बीएनएस...
मां के निधन के बाद भी कर्तव्य पर अडिग रहीं बीएलओ नीलू गौड़, इंदौर कलेक्टर ने किया सम्मानित
Madhya Pradesh, State

मां के निधन के बाद भी कर्तव्य पर अडिग रहीं बीएलओ नीलू गौड़, इंदौर कलेक्टर ने किया सम्मानित

इंदौर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान इंदौर की बीएलओ नीलू गौड़ ने कर्तव्य निष्ठा की मिसाल पेश की। नीलू की मां का कैंसर से निधन हो गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने फील्ड कार्य को जारी रखा। उनके इस समर्पण की जानकारी मिलने पर कलेक्टर शिवम वर्मा मौके पर पहुंचे और नीलू का उत्साह बढ़ाया। कलेक्टर ने दी ढांढस बंधाई कलेक्टर ने कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में पूरा प्रशासन नीलू के साथ है। उन्होंने कहा कि नीलू ने जिस तरह अपने कर्तव्य को निभाया है, वह सभी बीएलओ के लिए प्रेरणा है। मौके पर कलेक्टर ने अन्य बीएलओ और मतदाताओं से भी चर्चा कर चल रहे कार्यों का फीडबैक लिया। बड़ी ग्वालटोली स्थित परिसर में 8 मतदान केंद्रों पर SIR का कार्य चल रहा है और आधे से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। अंतिम संस्कार से पहले भी फॉर्म कलेक्शन नीलू ने बताया कि 22 नवंबर को उनकी मां का निधन हुआ। स...
फरीदाबाद से गिरफ्तार हुआ दिल्ली ब्लास्ट का देशद्रोही शोएब, डॉ. उमर का निकला मददगार
Punjab & Hariyana, State

फरीदाबाद से गिरफ्तार हुआ दिल्ली ब्लास्ट का देशद्रोही शोएब, डॉ. उमर का निकला मददगार

फरीदाबाद/दिल्ली: दिल्ली ब्लास्ट मामले में एनआईए की जांच और तेज हो गई है। हरियाणा, कश्मीर और दिल्ली पुलिस भी इस मामले में अपनी-अपनी जांच कर रही हैं। इसी बीच फरीदाबाद से एक और गिरफ्तारी हुई है। पकड़े गए शख्स का नाम शोएब है और उस पर आतंकवादी डॉ. उमर उन नबी की मदद करने का आरोप है। एनआईए की जांच में पता चला है कि शोएब ने 10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए कार बम धमाके से पहले डॉ. उमर को लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान किया। इस हमले में कई लोग मारे गए और कई घायल हुए। शोएब इस केस में सातवां गिरफ्तार आरोपी है। एनआईए पहले ही केस RC-21/2025/NIA/DLI में कार बम धमाके में शामिल डॉ. उमर के छह मुख्य साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एजेंसी लगातार सभी आरोपियों को ट्रैक कर रही है और उनके नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में लगी है। विभिन्न राज्यों में लोकल पुलिस के सहयोग से तलाशी और पूछताछ जारी है, ताकि हमले के पीछे की ...
अलीगढ़ में लापता इंस्पेक्टर का पता बताने पर 50 हजार रुपये का इनाम
State, Uttar Pradesh

अलीगढ़ में लापता इंस्पेक्टर का पता बताने पर 50 हजार रुपये का इनाम

अलीगढ़: अलीगढ़ जिले के थाना महुआखेड़ा क्षेत्र में तैनात इंस्पेक्टर अनुज कुमार पिछले 2 महीनों से लापता हैं। निलंबन के बाद से वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। अलीगढ़ पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसलिए पुलिस ने लापता इंस्पेक्टर का पता बताने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने उनके बारे में जानकारी वाले पोस्टर शहर में चस्पा कर दिए हैं, ताकि आम नागरिक भी सूचना देने में मदद कर सकें। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर अनुज कुमार मूल रूप से गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र के अवंतिका कॉलोनी के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के धनीपुर मंडी स्थित प्रभात नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विभागीय स्तर पर ड्यूटी में लापरवाही और बार-बार गैर हाजिरी के ...
प्रोटेम स्पीकर बने ‘स्पीकर’ की राह: 2000 के सदानंद विवाद के बाद अब नरेंद्र नारायण यादव का नाम चर्चा में
Bihar, Politics, State

प्रोटेम स्पीकर बने ‘स्पीकर’ की राह: 2000 के सदानंद विवाद के बाद अब नरेंद्र नारायण यादव का नाम चर्चा में

पटना: बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गलियारों में सियासी मंथन जारी है। बीजेपी और जनता दल (यूनाइटेड) दोनों दल आगामी चुनावों को देखते हुए महत्वपूर्ण जातीय समीकरण साधने की रणनीति में जुटे हैं।बीजेपी में 9 बार विधायक रहे अति पिछड़ा नेता प्रेम कुमार का नाम चर्चा में है, वहीं उप मुख्यमंत्री रेणु देवी को भी संभावित दावेदार के रूप में रखा गया है, ताकि चुनावी गणित में आधी आबादी और अति पिछड़ा वर्ग दोनों को साथ रखा जा सके। जनता दल (यू) की ओर से पहले अति पिछड़ा दामोदर रावत का नाम सामने आया था, अब जदयू के गलियारों में एक और नाम उभर रहा है—प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव। माना जा रहा है कि जदयू यादव कार्ड खेलकर अपने वोट बैंक को मजबूत करना चाहती है। यादगार रहा सदानंद सिंह विवाद वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव के बाद कुछ दिनों के लिए नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे। उस समय भाजपा ने 67 औ...
कटनी में सांसद खेल महोत्सव: केंद्रीय मंत्री और सांसद की रस्साकशी ने बढ़ाया उत्साह
Madhya Pradesh, Politics, State

कटनी में सांसद खेल महोत्सव: केंद्रीय मंत्री और सांसद की रस्साकशी ने बढ़ाया उत्साह

कटनी में आयोजित खजुराहो लोकसभा के सांसद खेल महोत्सव में भाजपा के केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और सांसद वीडी शर्मा के बीच रस्साकशी का रोमांचक दृश्य देखने को मिला। 75 हजार से अधिक खिलाड़ियों और समर्थकों के बीच वीआईपी नेता मैदान में आमने-सामने खड़े होकर “इधर खींच” और “उधर खींच” के खेल में जुट गए, जिससे माहौल उत्साह और जोश से भर गया। आयोजन और प्रमुख अतिथि खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल मैदान में आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया और फिट युवा, विकसित भारत अभियान को आगे बढ़ाना है। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, सांसद वीडी शर्मा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर केदार जाधव, पद्मश्री सत्येंद्र लोहिया और अन्य भाजपा विधायक व पदाधिकारी मौजूद रहे। रिकॉर्ड संख्यक खिलाड़ियों का उत्साह केंद्रीय मंत्री डॉ. ...
IAS वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर ग्वालियर में हंगामा, पुलिस को अल्टीमेटम
Madhya Pradesh, State

IAS वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर ग्वालियर में हंगामा, पुलिस को अल्टीमेटम

ग्वालियर में IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान ने विवाद और विरोध का रूप ले लिया है। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रक्षा मोर्चा ने मुरार थाने में ज्ञापन सौंपकर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। विरोध में शामिल लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। घटना का विवरण भोपाल के डॉ. अंबेडकर मैदान में आयोजित एक बैठक के दौरान आज़ाक्स के अध्यक्ष और कृषि विभाग के उपसचिव संतोष वर्मा ने कहा कि “जब तक कोई ब्राह्मण मेरे बेटे के लिए अपनी बेटी न दे दे अर्थात संबंध न बना ले, तब तक आरक्षण की मांग जारी रहेगी। समाज में पिछड़ेपन को खत्म करने के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा।” इस बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में गुस्सा है और इसे घोर आपत्तिजनक बताया जा रहा है। विरोध और पुलिस को ज्ञापन रक्षा मोर्चा क...
‘रानी हार’ के नाम पर आधा किलो सोने की ठगी, इंदौर पुलिस ने ऋषिकेश–जोधपुर से चार ठगों को गिरफ्तार
Madhya Pradesh, State

‘रानी हार’ के नाम पर आधा किलो सोने की ठगी, इंदौर पुलिस ने ऋषिकेश–जोधपुर से चार ठगों को गिरफ्तार

इंदौर में एक बार फिर ज्वेलरी ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। भंवरकुआं थाना पुलिस ने शहर के एक ज्वेलर से लगभग आधा किलो सोना ठगने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संतोष सामी (इंदौर), संजय सोनी, गौरव सोनी और नीरज सोनी (ऋषिकेश और जोधपुर निवासी) के रूप में हुई है। ठगे गए सोने का मूल्य करीब 50 लाख रुपए आंका गया है। घटना का सिलसिला शहर के ज्वेलर ने पुलिस को शिकायत दी कि कुछ लोगों ने खुद को ग्राहक बताकर व्हाट्सएप पर संपर्क किया और पांच रानी हार बनाने का ऑर्डर दिया। तय समय पर एक आरोपी दुकान पर पहुंचा और नकली सोने जैसे टुकड़े सौंपकर असली सोने के हार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच से आरोपी संतोष सामी को पहले पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर संजय, गौरव और नीरज को ऋषिकेश और जोधपुर से गि...
दुल्हन बनने से पहले मौत! शादी से 5 दिन पहले खुशियों में छाया मातम, रस्म निभाने जाते समय बिगड़ी तबीयत
Madhya Pradesh, State

दुल्हन बनने से पहले मौत! शादी से 5 दिन पहले खुशियों में छाया मातम, रस्म निभाने जाते समय बिगड़ी तबीयत

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शादी से मात्र 5 दिन पहले एक दुल्हन की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। विवाह की तैयारियों में डूबे परिवारों की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार ललितपुर जिले के बिकेना गांव निवासी आरती (पिता रामदास) की शादी शुजालपुर निवासी जैश अग्रवाल से 30 नवंबर को होने वाली थी। दोनों परिवारों में शादी की रस्में चल रही थीं और मंगलवार को भी दुल्हन अपने परिजनों के साथ रस्म निभाने शुजालपुर जा रही थी। रास्ते में बिगड़ी तबीयत यात्रा के दौरान कार में ही आरती को अचानक उल्टियां होना शुरू हुईं। कुछ ही देर में उसकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल ब्यावरा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। हालांकि प्रयासों के बावजूद आरती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। खुशियों का माहौल मातम मे...
ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा, ग्राहकों से 1600 और लड़कियों को केवल 500 रुपए! महिला DSP का बड़ा खुलासा
Madhya Pradesh, State

ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा, ग्राहकों से 1600 और लड़कियों को केवल 500 रुपए! महिला DSP का बड़ा खुलासा

ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में शहर के पॉश इलाकों में संचालित दो स्पा सेंटरों का काला सच सामने आया है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित एसएस आयुर्वेद स्पा और ब्लैक पर्ल स्पा सेंटर पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया। हैरानी की बात यह है कि ग्राहकों से 1600 रुपए वसूले जाते थे, जबकि लड़कियों को मात्र 500 रुपए देकर गलत काम कराया जाता था। महिला थाना डीएसपी शिखा सोनी ने बताया कि स्पा सेंटर संचालक सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम के जरिए गरीब परिवारों से आने वाली लड़कियों को फंसाते थे। इन्हें मसाज का काम बताकर बुलाया जाता था, लेकिन बाद में पैसों के बदले गलत गतिविधियों में धकेल दिया जाता था। क्या मिला छापेमारी में? पुलिस कार्रवाई के दौरान 7 लड़कियां 2 मैनेजर 2 ग्राहक हिरासत में लिए गएसाथ ही बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पूछताछ ...