रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक 24 ट्रेनें रद्द, 28 के फेरों में कटौती
उत्तर भारत में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन संचालन की सुगमता को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक 24 नियमित मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है। वहीं 28 अन्य ट्रेनों के फेरों में कमी की गई है।
रेलवे के अनुसार, सर्दियों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है, जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। खासकर उत्तर मध्य रेलवे के व्यस्त प्रयागराज–टूंडला सेक्शन में गंभीर कोहरे की चेतावनी के बाद यह निर्णय लिया गया है।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने बताया कि सर्दियों के दौरान कई ट्रेनें घंटों देरी से चलती हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। ऐसे में सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए सेवाओं में क...









