Friday, February 6

State

SIR फॉर्म भरते समय भाग और क्रमांक संख्या का कैसे पता करें, जानिए आसान तरीका
Madhya Pradesh, Politics, State

SIR फॉर्म भरते समय भाग और क्रमांक संख्या का कैसे पता करें, जानिए आसान तरीका

भोपाल: मध्य प्रदेश में SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि, अधिकतर मतदाता इस फॉर्म में भाग संख्या और क्रमांक संख्या भरने को लेकर उलझन में हैं। खासकर जब रिश्तेदारों और परिजनों के विवरण भरने की बात आती है, तब यह कंफ्यूजन और बढ़ जाता है। कहाँ होती है परेशानी:फॉर्म के ऊपरी हिस्से में अपने व्यक्तिगत विवरण भरने में कोई समस्या नहीं होती। लेकिन नीचे दो कॉलम होते हैं। बायें कॉलम में मतदाता अपना विवरण भरता है और दायें कॉलम में 2003 के समय मतदाता रहे रिश्तेदारों या परिजनों का विवरण भरना होता है। इसी दौरान भाग संख्या और क्रमांक संख्या की जरूरत पड़ती है, जो अधिकांश लोगों को पता नहीं होती। रिश्तेदारों के पास केवल EPIC नंबर होता है, जिससे उनके मतदाता विवरण की जानकारी मिलती है। भाग और क्रमांक संख्या कैसे जानें:इसके लिए केवल कुछ सरल स्टेप्स फॉलो करने हैं: मोबाइल पर एप डाउनलोड करे...
अयोध्या में ध्वजारोहण, सीतामढ़ी में विवाहोत्सव: जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम में सदियों पुरानी परंपरा का उल्लास
Bihar, State

अयोध्या में ध्वजारोहण, सीतामढ़ी में विवाहोत्सव: जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम में सदियों पुरानी परंपरा का उल्लास

सीतामढ़ी/अयोध्या: भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या, माता सीता की प्राकट्यस्थली सीतामढ़ी और उनके विवाह स्थल जनकपुर – ये तीनों पौराणिक स्थल आपस में धार्मिक रूप से जुड़े हुए हैं। माता सीता के पिता राजा जनक के गृह जनकपुर में भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसी अवसर पर हर साल मिथिला क्षेत्र में विवाह पंचमी अत्यंत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई जाती है। सीतामढ़ी में उत्सव की तैयारी:अयोध्या में रामलला मंदिर पर 25 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। वहीं, सीतामढ़ी में जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम और शहर स्थित जानकी मंदिर में विवाह पंचमी को लेकर विशेष तैयारी की गई है। महंत कौशल किशोर दास के शिष्य रामकुमार दास ने बताया कि सोमवार को पूजा-मटकोर और मंगलवार को विवाहोत्सव का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। शाम 7.30 बजे पूजा-मटकोर और 8.30 बजे हल्दी कार्यक्रम के साथ धार्मिक अनुष...
टिहरी में भीषण बस हादसा: गहरी खाई में गिरी बस, 5 यात्रियों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
State, Uttarakhand

टिहरी में भीषण बस हादसा: गहरी खाई में गिरी बस, 5 यात्रियों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

टिहरी/नरेन्द्रनगर: टिहरी जिले के नरेन्द्रनगर इलाके में सोमवार सुबह एक बस गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार 29 यात्रियों में से 5 की मौत हो गई। हादसे के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, यह बस भारत दर्शन की यात्रा पर निकले यात्रियों को लेकर कुंजापुरी मंदिर से लौट रही थी। कुंजापुरी-हिंडोलाखाल मार्ग पर बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे यह लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मृतकों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों में से तीन की एम्स में इलाज चल रहा है, जबकि चार को सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, नरेन्द्रनगर में भर्ती कराया गया है। बाकी 17 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। जिला नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री बाहरी राज्यों से मंदिर दर्शन के लिए आए थे। रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर मौजूद है और अन्य यात्रियों की...
पिथौरागढ़ में मेहंदी के बाद दुल्हन हुई लापता, छोटी बहन ने 7 फेरे लेकर बचाई परिवार की इज्जत
State, Uttarakhand

पिथौरागढ़ में मेहंदी के बाद दुल्हन हुई लापता, छोटी बहन ने 7 फेरे लेकर बचाई परिवार की इज्जत

पिथौरागढ़/देहरादून: शादी की खुशियों से सजी पिथौरागढ़ की एक दुल्हन अचानक गायब हो गई और उसके परिवार को गंभीर संकट में डाल दिया। मेहंदी की रस्म के बाद जब दुल्हन कपड़े बदलने के लिए कमरे में गई, तो वापस नहीं लौटी। पूरे परिवार में हड़कंप मच गया और गांव में चर्चा का विषय बन गया। परिवार ने रातभर उसे ढूंढा लेकिन दुल्हन का कोई पता नहीं चला। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। शादी का मुहूर्त पास आ रहा था और बारात के लोग आने वाले थे। ऐसे में परिवार की प्रतिष्ठा बचाने के लिए बड़े-बुजुर्गों ने निर्णय लिया कि बड़ी बेटी की जगह छोटी बहन ही विवाह करेगी। दूल्हा पक्ष को स्थिति से अवगत कराया गया। आश्चर्यजनक रूप से उन्होंने बिना किसी विरोध के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इसके बाद छोटी बहन ने तय मुहूर्त पर सात फेरे लेकर शादी पूरी की, और परिवार ने सामाजिक मान-सम्मान को बनाए रखा। गांव में इस घटना की चर्चा पूरे...
अबूझमाड़ की नक्सली सम्मी की गोद में खिल उठा परिवार का सपना
Maharashtra, State

अबूझमाड़ की नक्सली सम्मी की गोद में खिल उठा परिवार का सपना

नागपुर: अबूझमाड़ के जंगलों में कभी हथियारों से खेलती रही 25 वर्षीय सम्मी की जिंदगी ने 2025 में नया मोड़ लिया। माओवादियों की गुरिल्ला टीम मेंबर रही सम्मी अब अपनी गोद में नवजात बेटे को पाल रही हैं। गड़चिरौली के जिला महिला अस्पताल में बच्चे के जन्म के समय सम्मी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। सम्मी की शादी नक्सली कमांडर अर्जुन से हुई थी। माओवादी संगठन में शादी की अनुमति तो थी, लेकिन बच्चे पैदा करना निषिद्ध था। सम्मी और अर्जुन भी कभी सोच नहीं सकते थे कि उनका अपना बच्चा होगा। सरेंडर के बाद बदली जिंदगीसरकार की पुनर्वास योजना के तहत 1 जनवरी 2025 को सम्मी और अर्जुन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के सामने सरेंडर किया। गड़चिरौली पुलिस ने ‘प्रोजेक्ट संजीवनी’ के तहत उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया। उनके लिए आधार, पैन, बैंक अकाउंट, ई-श्रम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए गए और उन्ह...
मसूरी में पहाड़ी सड़क पर स्विफ्ट कार फिसली, ड्राइवर घायल
State, Uttarakhand

मसूरी में पहाड़ी सड़क पर स्विफ्ट कार फिसली, ड्राइवर घायल

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में सोमवार सुबह एक हादसे ने हड़कंप मचा दिया। पिक्चर पैलेस बस स्टैंड के पास एक मारुति स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से नीचे गिर गई। हादसे के समय कार में सवार युवक को स्थानीय लोगों ने तुरंत बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। कार चालक की हालत स्थिर है, लेकिन उसे कमर और जीभ में चोटें आई हैं। हादसे का मंजरसफेद रंग की स्विफ्ट कार पाम आर्यन होटल के पास अचानक संतुलन खो बैठी और मोड़ पर फिसलकर सड़क प्लेटफॉर्म पर जा गिरी। जोरदार आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर सड़क को साफ कराया और शुरुआती जांच शुरू की। घायल की पहचानपुलिस ने बताया कि घायल युवक राजवीर सिंह (20 वर्ष), पुत्र नारायण सिंह पंवार, निवासी ग्राम बिच्छू, थाना थत्यूड है। डॉक्टरों के अनुसार राजवीर के जीभ पर हल्की कट, ...
महाराष्ट्र में टल सकते हैं स्थानीय निकाय चुनाव, अजित पवार ने जताई आशंका
Maharashtra, Politics, State

महाराष्ट्र में टल सकते हैं स्थानीय निकाय चुनाव, अजित पवार ने जताई आशंका

मुंबई: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव स्थगित होने की संभावना बढ़ गई है। राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार ने नलदुर्ग में एक चुनावी रैली में कहा कि जिला परिषदों और पंचायत समिति चुनावों में देरी हो सकती है। इसका मुख्य कारण आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक होने का मामला है, जो सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सुप्रीम कोर्ट में 25 नवंबर को सुनवाईअजित पवार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट 25 नवंबर को इस मुद्दे पर फैसला सुनाएगी। राज्य की 20 जिला परिषदों में आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक हो गया है, जो संवैधानिक सीमा के विरुद्ध माना जाता है। इससे पहले भी नगर परिषद और जिला परिषद चुनाव विभिन्न कारणों से टल चुके हैं। यदि कोर्ट नए निर्देश देती है, तो चुनाव आयोग को फिर से प्रभाग संरचना और आरक्षण की लॉटरी तैयार करनी पड़ेगी। तीसरे चरण में मुंबई का हाईवोल्टेज मुकाबलाराज्य में तीसरे चरण में मुंबई बीएमसी समेत अन्य ...
बिहार विधानसभा अध्यक्ष का ताज किसके सिर? CM नीतीश कुमार ने BJP को गृह विभाग दिया, अब कुर्सी पर जदयू-बजे हाथ
Bihar, Politics, State

बिहार विधानसभा अध्यक्ष का ताज किसके सिर? CM नीतीश कुमार ने BJP को गृह विभाग दिया, अब कुर्सी पर जदयू-बजे हाथ

पटना: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद भी विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर बीजेपी और जदयू के बीच रस्साकशी जारी है। विधायकों के शपथ ग्रहण से पहले ही इस संवैधानिक और महत्वपूर्ण पद पर दोनों दलों के बीच खींचतान साफ दिख रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग बीजेपी को सौंप दिया है। इसके बाद आदर्श स्थिति यह है कि विधानसभा अध्यक्ष पद जदयू को मिले। लेकिन, अभी तक इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। जदयू की तैयारी:जदयू नेतृत्व इस पद के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी विधायक को ताजपोशी के लिए तैयार कर रहा है। वर्ष 2005 से लेकर अब तक विधानसभा अध्यक्ष के पद पर कई बार सत्ता और सहयोगी दलों के समीकरणों के अनुसार बदलाव होता रहा है। पिछले चुनावों में बीजेपी ने नंद किशोर यादव और विजय सिन्हा को अध्यक्ष बनाया था। बीजेपी का दावा:बीजेपी की तरफ से प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए तैयार किया...
आगरा में स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला, सिर में घुसी लोहे की सूजा, हमलावर फरार
State, Uttar Pradesh

आगरा में स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला, सिर में घुसी लोहे की सूजा, हमलावर फरार

आगरा (वैभव पांडे) – आगरा में बाइक शोरूम में काम करने वाले युवक सचिन शर्मा पर शुक्रवार रात जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवार दो नकाबपोशों ने पीछे से हमला कर उसके सिर में लोहे की सूजा घोंप दी, जो उसके सिर में फंस गई। हमलावर तेज रफ्तार से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में युवक को कंपनी के मालिक ने एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टर्स ने सूजा निकालकर युवक की जान बचाई। हमलावरों की धमकी:सचिन ने बताया कि हमलावरों में पीछे बैठे युवक ने हमला किया और जाते-जाते कहा, “इस बार तो बच गए, अगली बार तेरी जान ले लेंगे।” बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने था, जबकि पीछे वाला नकाबपोश था। हमलावरों की तलाश में पुलिस:थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक बल्केश्वर ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। सोशल मी...
यात्री ध्यान दें! चक्रधरपुर रेल मंडल में 25–27 नवंबर तक 32 लोकल ट्रेनें रद्द, लोको पायलटों की परीक्षा बनी वजह
Jharkhand, State

यात्री ध्यान दें! चक्रधरपुर रेल मंडल में 25–27 नवंबर तक 32 लोकल ट्रेनें रद्द, लोको पायलटों की परीक्षा बनी वजह

जमशेदपुर (रवि सिन्हा/रबि झा) – चक्रधरपुर रेल मंडल में लोको पायलटों की कमी के कारण 25 से 27 नवंबर के बीच कुल 32 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। तीन दिनों तक इस फैसले से रोजाना टाटा नगर और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन करने वाले स्थानीय यात्रियों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। लोको पायलटों की परीक्षा बनी कारण:रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 26 नवंबर को चक्रधरपुर में चीफ लोको इंस्पेक्टर (CSI) की परीक्षा आयोजित होने जा रही है। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में लोको पायलट शामिल होंगे, जिससे उनकी उपलब्धता कम हो जाएगी। इस स्थिति को देखते हुए लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन को प्राथमिकता दी गई और लोकल सेवाओं को अस्थायी रूप से रद्द किया गया। ग्रामीण यात्रियों पर भी प्रभाव:इस रद्दीकरण का असर उन ग्रामीण यात्रियों पर भी पड़ेगा जो राष्ट्रपति...