बेंगलुरु में 25 नवंबर को मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, होटल और रेस्तरां में भी शाकाहारी ही मिलेगा भोजन
बेंगलुरु (शशि मिश्रा) – ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (GBA) ने साधु थावंरदास लीलाराम वासवानी जयंती के अवसर पर 25 नवंबर, 2025 को पूरे शहर में मांस की बिक्री और पशु वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इस आदेश के तहत बूचड़खाने, मांस की दुकानें और मांसाहारी व्यंजन परोसने वाले होटल एवं रेस्तरां प्रभावित होंगे।
मांसाहार निषेध दिवस क्यों मनाया जाता है:25 नवंबर को साधु टी.एल. वासवानी की जयंती के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय मांसाहार निषेध दिवस और अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी दिवस मनाया जाता है। टी.एल. वासवानी भारतीय शिक्षाविद् और आध्यात्मिक गुरु थे, जिन्होंने शाकाहार और करुणा के संदेश को बढ़ावा दिया।
होटल और रेस्तरां भी शाकाहारी करेंगे मेन्यू बदलाव:GBA ने सभी मांसाहारी भोजन परोसने वाले प्रतिष्ठानों को एक दिन के लिए मेन्यू बदलकर केवल शाकाहारी भोजन परोसने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर...









