इंदौर में दिग्विजय सिंह के तीखे बयान न्यूयॉर्क मेयर ममदानी की दिलेरी की सराहना, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
इंदौर: पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्र और चुनाव आयोग पर गंभीर टिप्पणियां कीं। उन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने खुलकर बोलने का साहस दिखाया, जबकि भारत में बड़े पदों पर बैठे लोग भी सत्ता के डर से चुप रहते हैं।
चुनाव आयोग पर बेईमानी के आरोपदिग्विजय सिंह ने दावा किया कि SIR (Special Summary Revision) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने पर कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “आज वोट का अधिकार छीना जा रहा है और कल नागरिकता तक खतरे में पड़ सकती है।”सिंह ने कहा कि 272 सेवानिवृत्त अधिकारियों को आगे लाकर चुनाव आयोग की साख बचाने की कोशिश की जा रही है, जिनमें से कई पर राजनीतिक झुकाव और भ्रष्टाचार के आरोप रहे हैं। उन्होंने 26 नवंबर को संविधान संरक्षण...









