Saturday, February 7

State

शिवमोगा सेंट्रल जेल में केले की बोरियों में गांजा बरामद, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
Karnataka, State

शिवमोगा सेंट्रल जेल में केले की बोरियों में गांजा बरामद, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

शिवमोगा/बेंगलुरु: कर्नाटक के शिवमोगा सेंट्रल जेल में नशीले पदार्थों के खिलाफ जेल अधिकारियों ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया। अधिकारियों ने 123 ग्राम गांजा और कई सिगरेट बरामद किए। यह खुलासा तब हुआ जब जेल के बाहर एक ऑटो ड्राइवर पांच बोरियों में केले लेकर पहुंचा। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। बोरियों में छिपा था गांजाजांच के दौरान पता चला कि ऑटो चालक की लाई गई बोरियों में गांजे के पैकेट और सिगरेट को चालाकी से गम टेप से लपेटकर छिपाया गया था। ड्राइवर ने दावा किया कि बोरियां जेल कैंटीन की ओर से लाई गई थीं। एसडीए स्टाफ सदस्य से भी बरामदजांच जारी थी कि तभी एक एसडीए स्टाफ सदस्य के पास से 170 ग्राम गांजा मिला। यह गांजा भी उसी तरह पैक किया गया था और कपड़ों के अंदर छिपाया गया था। पुलिस का मानना है कि यह दोनों घटनाएं एक ही तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हैं, जिसमें केले की बोरियां बाहरी पहुंच का...
लखनऊ दंगल में जा रहे अखिलेश यादव को सब्जी वाली अम्मा ने रोका, दिया सब्जियों का तोहफा और 11 हजार रुपये
State, Uttar Pradesh

लखनऊ दंगल में जा रहे अखिलेश यादव को सब्जी वाली अम्मा ने रोका, दिया सब्जियों का तोहफा और 11 हजार रुपये

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बार फिर सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। शुक्रवार को सरोजनीनगर इलाके में आयोजित दंगल में शामिल होने के लिए जाते समय उनके काफिले को सब्जी बेचने वाली प्रेमा साहू और सपा समर्थकों ने रोका। प्रेमा साहू ने अखिलेश यादव को सब्जियों की टोकरी भेंट की, जिसे उन्होंने पूरी विनम्रता से स्वीकार किया और साथ ही महिला को 11 हजार रुपये भी दिए। प्रेमा साहू ने इस दौरान सपा मुखिया को अपनी परेशानी भी बताई और कहा कि स्थानीय पुलिस उनका उत्पीड़न करती है। उनके इस कदम ने वहां मौजूद अन्य सब्जी विक्रेताओं और समर्थकों को भी प्रभावित किया। यूथ ब्रिगेड के सालिम काकोरी ने बताया कि अखिलेश यादव से मिलकर सभी सब्जी विक्रेता बेहद खुश हुए और उन्होंने अपने आभार का इज़हार किया। इस अवसर पर दंगल का आयोजन पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव की ओर से किया गया था। दंगल सरोजनी न...
यूपी में डिजिटल ग्राम-मैपिंग की शुरुआत: गांवों के घर और खेत अब ऑनलाइन, झगड़े होंगे खत्म
State, Uttar Pradesh

यूपी में डिजिटल ग्राम-मैपिंग की शुरुआत: गांवों के घर और खेत अब ऑनलाइन, झगड़े होंगे खत्म

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश सरकार ने गांवों की जमीनों और घरों के नक्शों को ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह कदम राज्य में जमीन विवादों को कम करने और आम जनता को सटीक जानकारी मुहैया कराने के लिए उठाया गया है। सेटेलाइट तकनीक से हाई-रिजॉल्यूशन नक्शा राजस्व परिषद की ओर से किए जा रहे प्रारंभिक परीक्षणों में 15 से 30 सेंटीमीटर तक की सटीकता दर्ज की गई है, जिससे जमीन की पहचान लगभग त्रुटिहीन होगी। इस प्रणाली के तहत हर गाटा संख्या, खेत और घर को ऑनलाइन नक्शे में टैग किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति केवल नंबर डालकर उस स्थान का सटीक लोकेशन और रकबा देख सकेगा। मोबाइल एप से मिलेगी सुविधा राजस्व परिषद आम जनता की सुविधा के लिए एक मोबाइल एप भी विकसित कर रही है। इसके माध्यम से ग्रामीण अपने खेतों और घरों का लोकेशन, रकबा और सीमा जानकारी आसानी से देख पाएंगे। विवादों पर लगाम उत्तर प्रदेश मे...
राजस्थान के स्कूलों में सांस्कृतिक नवाचार: सप्ताह में एक दिन स्थानीय वेशभूषा में स्कूल आने की छूट
Politics, Rajasthan, State

राजस्थान के स्कूलों में सांस्कृतिक नवाचार: सप्ताह में एक दिन स्थानीय वेशभूषा में स्कूल आने की छूट

कोटा, राजस्थान। राजस्थान के सरकारी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों के लिए शिक्षा व्यवस्था में नया नवाचार लागू किया गया है। अब सप्ताह में एक दिन छात्रों और स्कूल स्टाफ को स्थानीय वेशभूषा (गहनों को छोड़कर) पहनकर स्कूल आने की अनुमति होगी। यह निर्णय प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भारत सरकार के प्रस्ताव पर सहमति जताकर लिया है। नवाचार का उद्देश्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में सांस्कृतिक जागरूकता और लोक संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह कदम विद्यार्थियों और शिक्षकों में अपने राज्य की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा। भारत सरकार का प्रस्ताव भारत सरकार के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर सुझाव दिया था कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्र और स्टाफ सप्ताह में एक...
एक भी मतदाता का नाम कटेगा तो परिणाम भयंकर होंगे: घोसी सांसद राजीव राय ने SIR पर लगाई चेतावनी
Politics, State, Uttar Pradesh

एक भी मतदाता का नाम कटेगा तो परिणाम भयंकर होंगे: घोसी सांसद राजीव राय ने SIR पर लगाई चेतावनी

मऊ, उत्तर प्रदेश। घोसी सांसद राजीव राय ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से जुड़े गंभीर आरोप और चेतावनी जारी की है। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाया कि BLO (बेसिक लेवल ऑफिसर) अपने गांवों में समय पर नहीं पहुंच रहे और SIR फॉर्म उपलब्ध नहीं करवा रहे। मतदाता सूची पर सांसद का आरोप राजीव राय ने पत्र लिखकर जिलाधिकारी मऊ को बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश अशिक्षित, वंचित और मजदूर वर्ग के लोगों को जल्दी ऑनलाइन करने के लिए दबाव बनाकर फॉर्म भरा जा रहा है, जो लोकतंत्र के हित में उचित नहीं है। सांसद ने कहा कि SIR के नाम पर लोकतंत्र का चीरहरण किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "हम बिहार वाली गलती नहीं दोहराएंगे। अगर हमारे एक भी मतदाता का नाम काटा गया तो हम चुप नहीं बैठेंगे। परिणाम बहुत भयंकर होंगे।" अधिकारियों की मजबूरी सांसद ने यह भी कहा कि अधिका...
ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत में हथियार तस्करी दिल्ली पुलिस ने इंटरनेशनल आर्म्स मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया
Delhi (National Capital Territory), State

ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत में हथियार तस्करी दिल्ली पुलिस ने इंटरनेशनल आर्म्स मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हो रही हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मॉड्यूल के तार आईएसआई समर्थित गैंगस्टर सोनू खत्री उर्फ राजेश कुमार से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से तुर्किये निर्मित PX-5.7 और चीन निर्मित PX-3 मॉडल की कुल 10 विदेशी पिस्टल और 92 कारतूस बरामद किए हैं। रोहिणी में लगी ट्रैप, स्पीकर बॉक्स से मिली पिस्टलें क्राइम ब्रांच को 19 नवंबर को सूचना मिली थी कि इंटरनेशनल मॉड्यूल के सदस्य दिल्ली-एनसीआर में आधुनिक हथियार सप्लाई करने वाले हैं।डीसीपी संजीव कुमार यादव के निर्देशन में गठित टीम ने रोहिणी सेक्टर-28 में एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। तलाशी के दौरान स्पीकर बॉक्स के अंदर बैग में 8 पिस्टल और 84 कारतूस बरामद हुए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह और दलविंदर सिंह के र...
दसवीं के छात्र की आत्महत्या पर उबाल पैरेंट्स की मांग—सस्पेंशन नहीं, टीचर्स को तुरंत बर्खास्त किया जाए
Delhi (National Capital Territory), State

दसवीं के छात्र की आत्महत्या पर उबाल पैरेंट्स की मांग—सस्पेंशन नहीं, टीचर्स को तुरंत बर्खास्त किया जाए

नई दिल्ली। सेट कोलंबस स्कूल में दसवीं के छात्र की आत्महत्या के बाद अभिभावकों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में पैरेंट्स इकट्ठा हुए और आरोपित शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों का कहना है कि केवल सस्पेंशन पर्याप्त नहीं, स्कूल को संबंधित शिक्षकों को बर्खास्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू करनी चाहिए। मैनेजमेंट पर आरोप—ना संवाद, उल्टा धमकी प्रदर्शन कर रहे पैरेंट्स ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।उनका कहना है— चर्चा के लिए कोई भी अधिकारी बाहर नहीं आया स्टूडेंट्स को चेतावनी दी गई कि प्रदर्शन में दिखे तो टीसी जारी कर दी जाएगी अभिभावकों के अनुसार यह रवैया दुखद और असंवेदनशील है। चार टीचर्स सस्पेंड, पैरेंट्स असंतुष्ट गुरुवार देर रात स्कूल ने उन चार शिक्षकों को निलंबित किया जिनका नाम FIR में दर्ज है।इसके ...
दिल्ली में धूप से साफ होगी हवा ग्रीन वॉल, बायोफिल्म और एआई मॉडल देंगे प्रदूषण से राहत
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में धूप से साफ होगी हवा ग्रीन वॉल, बायोफिल्म और एआई मॉडल देंगे प्रदूषण से राहत

नई दिल्ली। राजधानी की हवा प्रदूषण से जंग जल्द ही नई तकनीकों के सहारे लड़ती दिखाई देगी। दिल्ली सरकार ऐसे समाधान पर विचार कर रही है, जिनमें धूप खुद हवा को साफ करेगी, बिना बिजली के चलने वाले एयर प्यूरीफिकेशन पैनल लगाए जाएंगे और एआई आधारित मॉडल धूल और धुएं का पहले से अनुमान लगा सकेंगे। सरकार को यह सुझाव उसके इनोवेशन चैलेंज के तहत मिले हैं, जिसमें अब तक 265 से ज्यादा प्रपोजल आए हैं। अक्टूबर में शुरू हुई पहल पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस पहल की शुरुआत अक्टूबर में की थी।दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रही है।लक्ष्य है—राजधानी में प्रदूषण कम करने के लिए नए, किफायती और व्यवहारिक समाधान तलाशना। सुझावों की लंबी सूची अधिकारियों के अनुसार अब तक मिले प्रस्तावों में— 68 प्रपोजल वाहन प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े करीब 197 प्रपोजल एयर प्...
जौनपुर में 42 करोड़ की कोडीन सिरप बरामद 12 फर्मों पर एफआईआर, रांची से चल रहा था अवैध नेटवर्क
Delhi (National Capital Territory), State

जौनपुर में 42 करोड़ की कोडीन सिरप बरामद 12 फर्मों पर एफआईआर, रांची से चल रहा था अवैध नेटवर्क

जौनपुर। वाराणसी, सोनभद्र और गाजियाबाद में हालिया कार्रवाई के बाद अब जौनपुर में कोडीन मिश्रित कफ सिरप की सबसे बड़ी खेप मिलने से हड़कंप मच गया है। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने यहां 1,89,000 बोतलें बरामद की हैं, जिनकी बाजार कीमत 42 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। रांची की कंपनी से हो रही थी सप्लाई जांच में खुलासा हुआ है कि यह सप्लाई झारखंड की राजधानी रांची से संचालित हो रही शैली इंटरप्राइजेज के माध्यम से की जा रही थी। फर्म शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद के नाम पर रजिस्टर्ड जौनपुर की 12 फर्मों तक लगातार भेजी जा रही थी बड़ी खेप सप्लाई का नेटवर्क यूपी, झारखंड, बिहार, नेपाल और बांग्लादेश तक फैला अधिकारियों के अनुसार, इसी फर्म के जरिए अवैध कोडीन सिरप की तस्करी का पूरा रैकेट खड़ा किया गया था। इतिहास की सबसे बड़ी रिकवरी में से एक छापेमारी के दौरान जब्त की गई सिरप— ...
वृंदावन परिक्रमा मार्ग से 5 वर्षीय मासूम का अपहरण मध्य प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार, बच्ची सकुशल परिजनों को मिली
State

वृंदावन परिक्रमा मार्ग से 5 वर्षीय मासूम का अपहरण मध्य प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार, बच्ची सकुशल परिजनों को मिली

मथुरा। वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर स्थित गौरी गोपाल आश्रम के बाहर से पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को मध्य प्रदेश के दमोह से गिरफ्तार कर लिया। बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। कैसे हुई वारदात 12 नवंबर की शाम अलीगढ़ के टप्पल पालर निवासी महिला अपनी बेटी के साथ कथा सुनने आश्रम पहुंची थीं। इसी दौरान मां की नजर हटते ही मौके पर मौजूद युवक लकी (निवासी—दमोह, मध्य प्रदेश) बच्ची को अपने साथ ले गया। घटना के बाद महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी से मिली सफलता पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली आरोपी की पहचान कर दबिश दी टीम ने लकी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी पुलिस पूछताछ में आरोपी लकी न...