नोएडा में मेड बनकर करती थीं लाखों की चोरी, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार हुईं जेठानी–देवरानी
नोएडा। सेक्टर-24 और सेक्टर-49 थाना पुलिस ने घरेलू सहायिका बनकर घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से जेठानी–देवरानी की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 85 लाख रुपये की ज्वेलरी और 2 लाख 89 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
कैसे चढ़ीं पुलिस के हत्थे
डीसीपी यमुना प्रसाद के मुताबिक, दोनों महिलाओं पर नोएडा में कई घरों में चोरी करने का संदेह था।पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोकेशन ट्रेस कर मामूनी जना उर्फ मोनी और आशा उर्फ मामोनी उर्फ मोनी यादव को मेदिनीपुर कोर्ट में पेश कर तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा लाया गया। शनिवार को दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
चोरी का तरीका भी चौंकाने वाला
पूछताछ में सामने आया कि—
दोनों पिछले 5 वर्षों से नोएडा में मेड बनकर घरों में काम मांगती थीं।
काम मिलते ही मौका ...









