मुंबई में राजनीतिक सरगर्मी के बीच बड़ा फैसला: फडणवीस सरकार ने बनाया चेयरमैन, उद्धव ठाकरे ने बताया—कब तैयार होगा बालासाहेब मेमोरियल
मुंबई, 22 नवंबर। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी के बीच राज्य सरकार के ताज़ा फैसले ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार ने बालासाहेब ठाकरे नेशनल मेमोरियल पब्लिक ट्रस्ट का चेयरमैन दोबारा उद्धव ठाकरे को नियुक्त कर सबको चौंका दिया। नियुक्ति के बाद उद्धव ठाकरे ने सक्रियता दिखाते हुए शिवाजी पार्क स्थित मेमोरियल साइट का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया।
2027 तक पूरा होगा मेमोरियल
निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उद्धव ठाकरे ने कहा कि“जनवरी 2027 तक बालासाहेब ठाकरे मेमोरियल पूरी तरह तैयार हो जाएगा और जनता के लिए खोल दिया जाएगा।”
उन्होंने स्वीकार किया कि काम 23 जनवरी 2026, यानी बाल ठाकरे की जयंती तक पूरा होना संभव नहीं है, लेकिन जन्म शताब्दी वर्ष—जनवरी 2027 में यह भव्य स्मारक शिवसैनिकों को समर्पित कर दिया...









